Doctors Strike : यूपी के रेजिडेंट चिकित्सक हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी प्रभावित

यूपी के रेजिडेंट चिकित्सक हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी प्रभावित
UPT | यूपी के रेजिडेंट चिकित्सक हड़ताल पर।

Aug 12, 2024 11:37

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्‍टर की दुष्कर्म के बाद हत्‍या किए जाने के विरोध में आज रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल है। इसी क्रम में यूपी के चार हजार रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।

Aug 12, 2024 11:37

Short Highlights
  • कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के खिलाफ डॉक्टर करेंगे हड़ताल
  • ओपीडी समेत रूटीन सर्जरी और नियमित चिकित्‍सा रहेगी ठप
  • इमरजेंसी चिकित्‍सा सेवाएं रहेंगी जारी
Lucknow News : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्‍टर की दुष्कर्म के बाद हत्‍या किए जाने के विरोध में आज रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल है। इसी क्रम में यूपी के चार हजार रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इनमें एसजीपीजीआई, लोहिया संस्‍थान और केजीएमयू समेत लखनऊ के दो हजार रेजिडेंट डॉक्‍टर हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेजिडेंट डॉक्‍टर ओपीडी समेत सभी रूटीन सर्जरी और नियमित चिकित्‍सा उपचार नहीं करेंगे। हालांकि, इमरजेंसी चिकित्‍सा सेवाएं जारी रहेंगी। इसका मतलब आज सिर्फ इमरजेंसी में आए चिकित्‍सकों का ही इलाज किया जाएगा। उत्‍तर प्रदेश रेजिडेंट डॉक्‍टर एसोसिएशन ने ऐलान किया है।

अस्‍पतालों में पर्याप्‍त सुरक्षा नहीं
यूपी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरदीप जोगी ने बताया कि सरकारी अस्‍पतालों में पर्याप्‍त सुरक्षा न होने के चलते डॉक्‍टरों पर हमले हो रहे हैं। कोलकाता में डॉक्‍टर से रेप के बाद हत्‍या कर दी जाती है। आखिर कब त‍क डॉक्‍टर हमले सहते रहेंगे। इतने बड़े जघन्य अपराध के बाद भी जिम्मेदार एक्शन लेने में कोताही कर रहे हैं। यही कारण हैं कि डॉक्टरों में बेहद आक्रोश है।

केजीएमयू में शाम सात बजे शोक सभा और कैंडल मार्च
कोलकाता के महिला ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ हुई वीभत्स घटना और हत्याकांड के बाद दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सोमवार शाम सात बजे केजीएमयू में प्रशासनिक भवन पर शोक सभा होगी। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसमें रेजिडेंट डॉक्टरों के अलावा एमबीसीएस स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे।

यूपी में दस हजार रेजिडेंट डॉक्‍टर
यूपी रेजिडेंट डॉक्‍टर एसोसिएशन ने चार हजार रजिस्‍टर्ड डॉक्‍टरों सहित कुल 10 हजार डॉक्‍टर और एमबीबीएस छात्रों के हड़ताल में शामिल होने की जानकारी दी है। अगर अकेले लखनऊ की बात करें तो यहां के तीन बड़े चिकित्‍सा संस्‍थानों में 2 हजार के करीब रेजिडेंट डॉक्‍टर स्‍ट्राइक पर रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के अन्‍य चिकित्‍सा संस्‍थानों के रेजिडेंट डॉक्‍टर भी हड़ताल पर रहेंगे. डॉक्‍टरों ने कोलकाता की रेजिडेंट डॉक्‍टर के साथ हुई घटना को दिल्‍ली की निर्भया कांड से भी ज्‍यादा जघंन्‍य अपराध बताया है। उनका कहना है कि डॉक्‍टरों के साथ ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं।

रेजिडेंट डॉक्टरों की प्रमुख मांगें
  • कोलकाता महिला ट्रेनी डाक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले की जांच सीबीआई जैसी किसी सेंट्रल एजेंसी से कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
  • सेंट्रल मेडिकल प्रोफेशनल प्रोटेक्शन एक्ट को देशभर में लागू किया जाए।
  • डॉक्टरों को समुचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए।

Also Read

सपा से राजनीति शुरू की, तो पत्नी ने छोड़ा... जानिए दीपक त्यागी से यति नरसिंहानंद बनने तक का सफर

6 Oct 2024 02:16 PM

लखनऊ रूस में पढ़ाई, लंदन में नौकरी : सपा से राजनीति शुरू की, तो पत्नी ने छोड़ा... जानिए दीपक त्यागी से यति नरसिंहानंद बनने तक का सफर

यति नरसिंहानंद जो अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों उनके विवादित बयान पर बवाल मचा हुआ है। जब से उनका वीडियो वायरल हुआ है, प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन दिखने को मिले... और पढ़ें