यूपी में 14 जनवरी तक चलेगा पेड़ बचाओ अभियान : वन मंत्री बोले- रोपित पौधों की सुरक्षा सबका दायित्व

वन मंत्री बोले- रोपित पौधों की सुरक्षा सबका दायित्व
UPT | वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना

Oct 08, 2024 20:11

मंगलवार को यूपी के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने लखनऊ के कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन से इस अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां रोपे गए वृक्षों की स्थिति का निरीक्षण किया।

Oct 08, 2024 20:11

Lucknow News : प्रदेश सरकार ने राज्य में 36.80 करोड़ पौधों के सफलतापूर्वक रोपण के बाद अब पेड़ बचाओ अभियान की शुरुआत की है। इस त्रैमासिक अभियान की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो चुकी है और यह 14 जनवरी तक चलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पहले से लगाए गए पौधों की देखभाल और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि वे स्वस्थ रूप से बढ़ सकें और पर्यावरण में अपना सकारात्मक योगदान दे सकें।

सौमित्र वन से शुरु अभियान 
मंगलवार को यूपी के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने लखनऊ के कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन से इस अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां रोपे गए वृक्षों की स्थिति का निरीक्षण किया। पेड़ों की देखभाल और उनके संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ये पेड़ राज्य के विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान के तहत लगाए गए थे, और अब इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है।



पौधों की हो नियमित देखभाल 
पेड़ बचाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य वृक्षारोपण महाअभियान के दौरान लगाए गए लाखों पौधों की देखभाल और सुरक्षा करना है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में जितने भी पौधे लगाए गए हैं, उनकी नियमित देखभाल की जाए। ये पौधे मां के नाम पर लगाए गए हैं, जो कि विशेष प्रतीकात्मक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि मां से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है, और इन पौधों की सुरक्षा उसी भावना के साथ की जानी चाहिए। उन्होंने ने कहा की वह स्वयं विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी रोपे गए पौधे स्वस्थ रूप से विकसित हो रहे हैं। इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे हर स्तर पर सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की कमी को तुरंत ठीक करें।

जिलों में निरीक्षण और मॉनिटरिंग
अभियान के दौरान वन मंत्री स्वयं विभिन्न जनपदों का दौरा करेंगे और रोपित पौधों की देखभाल की प्रगति की जांच करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पौधों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई हो और कोई भी पौधा उपेक्षित न रह जाए। इस प्रक्रिया में स्थानीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे नियमित रूप से इन पौधों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करें और आवश्यकतानुसार कार्यवाही करें।

प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी
पेड़ बचाओ अभियान के मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिनमें प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, पीसीसीएफ (वन्यजीव) संजय श्रीवास्तव, वन निगम के एमडी सुनील चौधरी, पीसीसीएफ कार्ययोजना अशोक कुमार, उप्र वन निगम के महाप्रबंधक संजय पाठक और सीसीएफ लखनऊ मंडल रेनू सिंह शामिल थे। इन अधिकारियों ने भी इस अभियान के महत्व पर जोर दिया और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए अपने सुझाव दिए।

पौधों का रोपण औपचारिकता नहीं 
सरकार का पेड़ बचाओ अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह सुनिश्चित करेगा कि करोड़ों पौधों का रोपण केवल एक औपचारिकता नहीं हो, बल्कि यह धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो और इन पौधों की देखभाल की जाए, ताकि वे भविष्य में पर्यावरण को शुद्ध और संरक्षित करने में अपना योगदान दे सकें।

Also Read

दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

8 Oct 2024 10:04 PM

लखनऊ हेड कांस्टेबल के बेटे ने छात्रा का किया अपरहण : दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

राजधानी में कॉलेज छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। और पढ़ें