UP Weather : बर्फीली हवाओं का सितम कम होने और गुनगुनी धूप से राहत, बारिश के बाद फिर गिरेगा पारा

बर्फीली हवाओं का सितम कम होने और गुनगुनी धूप से राहत, बारिश के बाद फिर गिरेगा पारा
UPT | UP Weather

Jan 10, 2025 10:33

बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी रही, जिससे गलन में थोड़ी कमी आई। हालांकि, शुक्रवार से रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार से पूर्वी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।

Jan 10, 2025 10:33

Lucknow News : प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर जारी है। इसकी वजह से जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। हालांकि राजधानी लखनऊ सहित अन्य स्थानों में दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। कई दिनों तक सूरज के दर्शन नहीं होने के बाद अब गुनगुनी धूप बेहद अच्छी लग रही है। लेकिन, इसके बावजूद कोहरे और शीतलहर की मार जार है। प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। बीते चौबीस घंटे में इस वजह से विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। शुक्रवार सुबह कोहरा छंटने के बाद अब कई जगह धूप खिली हुई है।

बारिश और पश्चिमी विक्षोभ का असर
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 से 12 जनवरी के बीच पश्चिमी और सेंट्रल यूपी में बारिश की संभावना है। पूर्वी हवाओं के साथ मिलकर यह विक्षोभ मौसम में उतार-चढ़ाव का कारण बनेगा। बारिश के साथ ही कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।



कोहरे की चपेट में ये जिले
घने कोहरे की चेतावनी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जारी की गई है। इनमें चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, मिर्जापुर, कुशीनगर, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, और बहराइच जैसे जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान में गिरावट और पाला पड़ने की चेतावनी
कृषि अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। 11 और 12 जनवरी को पाला पड़ने की संभावना है, जिससे रबी फसलों पर बुरा असर पड़ सकता है। खासकर तराई और विध्य क्षेत्रों में पाले का असर अधिक होने की संभावना है। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें। सरसों और राई जैसी फसलों में सिंचाई बेहद जरूरी है। सिंचाई से पाले का प्रभाव कम हो सकता है।

कोहरे और बारिश से जुड़ी सावधानियां
  • घने कोहरे के कारण सड़क पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों का प्रयोग करें।
  • बारिश और कोहरे के चलते सार्वजनिक स्थलों पर आवाजाही को सीमित रखें।
  • मौसम में उतार चढ़ाव के सा​थ वायरल बढ़ रहा है। ऐसे में सेहत का लेकर सावधानी बरतें।
तापमान और मौसम का पूर्वानुमान
बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी रही, जिससे गलन में थोड़ी कमी आई। हालांकि, शुक्रवार से रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार से पूर्वी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में दृश्यता शून्य, कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। इसी तरह मेरठ में दृश्यता 30 मीटर और कानपुर में 100 मीटर से नीचे चली गई। बाराबंकी में दृश्यता 10 मीटर रही। इस तरह प्रदेश के मौसम में अलग अलग स्थानों पर उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और कोहरे का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। 
 

Also Read

मालिनी अवस्थी सजायेंगी सुरों की महफिल, पं. हरि प्रसाद चौरसिया बिखेरेंगें बांसुरी की स्वर लहरियां

23 Jan 2025 03:54 PM

लखनऊ जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव शुक्रवार से : मालिनी अवस्थी सजायेंगी सुरों की महफिल, पं. हरि प्रसाद चौरसिया बिखेरेंगें बांसुरी की स्वर लहरियां

राजधानी में शुक्रवार से दो दिवसीय जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव शुरू हो रहा है। इसमें संगीत के श्रंगार से साहित्य का संसार सजेगा। और पढ़ें