Lucknow News : राहुल गांधी के बयान पर बवाल, भाजपा के सिख नेताओं ने जलाया पुतला

राहुल गांधी के बयान पर बवाल, भाजपा के सिख नेताओं ने जलाया पुतला
UPT | राहुल गांधी का पुतला जलाते भाजपा कार्यकर्ता

Sep 18, 2024 18:40

राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के सिख नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। उनके सिखों को लेकर दिए गए बयान से अक्रोषित भाजपाइयों ने पुतला जलाया।

Sep 18, 2024 18:40

Lucknow News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सिख समुदाय को लेकर दिए गए उनके कथित बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनकी आलोचना की है। भाजपा ने बुधवार को लखनऊ में सड़क पर उतर कर राहुल गांधी का पुतला भी फूंका और जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की।

सिख कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम हजरतगंज स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन में भाजपा के कई सिख नेता और महानगर अध्यक्ष आनंद दिवेदी शामिल हुए। भाजपा के सिख नेताओं ने विशेष रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे सिख समुदाय के प्रति अपमानजनक बताया है।

किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना स्वीकार्य नहीं
भाजपा नेता हरपाल जग्गी ने कहा कि राहुल गांधी को अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश टाइम्स से बातचीत में कहा कि आज पूरे देश में सिख समुदाय के बीच राहुल गांधी को लेकर आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार विवादित बयान और दूसरे धर्म के प्रति विवादास्पद टिप्पणियां कर रहे हैं। इसका जवाब हम लोग सड़कों पर उतरकर और उनका पुतला जलाकर दे रहे हैं।

Also Read

झांसी के एडीएम-नमामि गंगे एके सिंह का निधन, मेदांता हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सामने पड़ा हार्ट अटैक

19 Sep 2024 06:20 PM

लखनऊ Lucknow News : झांसी के एडीएम-नमामि गंगे एके सिंह का निधन, मेदांता हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सामने पड़ा हार्ट अटैक

अशोक कुमार सिंह चंदौली के मेढ़ना गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी थे। उन्हें 19 फरवरी 2023 में झांसी में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) बनाया गया था। अगले वर्ष जून माह में उनका रिटायरमेंट था। और पढ़ें