यूपी में 13000 पदों पर होगी बंपर भर्ती : लेखपाल क्लर्क से लेकर जूनियर इंजीनियर पदों पर जुलाई में मांगे जाएंगे आवेदन

लेखपाल क्लर्क से लेकर जूनियर इंजीनियर पदों पर जुलाई में मांगे जाएंगे आवेदन
UPT | UP Government Job

Jun 26, 2024 13:59

राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में 13,000 से अधिक पदों पर भर्ती के  लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। ये भर्तियां अलग-अलग विभागों में निकाली जाएंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद...

Jun 26, 2024 13:59

Short Highlights
  • 13,000 से अधिक पदों पर भर्ती के  लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे
  • समूह 'ग' की भर्ती के लिए 180 से अधिक मांगपत्र प्राप्त हुए हैं
  • आशुलिपिक और अन्य पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किए जाएंगे
Lucknow News :  उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। जहां राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में 13,000 से अधिक पदों पर भर्ती के  लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। ये भर्तियां अलग-अलग विभागों में निकाली जाएंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद, रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी आई है। पिछले 15 दिनो्ं में, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को विभिन्न विभागों से समूह 'ग' की भर्ती के लिए 180 से अधिक मांगपत्र प्राप्त हुए हैं।

इन प्रमुख भर्तियों के लिए निकाले जाएंगे विज्ञापन
इन भर्तियों में विभिन्न पद शामिल हैं, जिनमें एएनएम, लेखपाल, आशुलिपिक, कनिष्ठ सहायक और जूनियर इंजीनियर प्रमुख हैं। स्वास्थ्य विभाग में सबसे अधिक 4,800 से ज्यादा एएनएम के पद हैं। इसके बाद राजस्व विभाग में 4,700 से अधिक लेखपाल के पद आते हैं। राज्य कर विभाग और राजस्व परिषद जैसे विभागों में 1,100 से अधिक कनिष्ठ सहायक की भर्ती होगी। तकनीकी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। आवास विकास और अन्य संबंधित विभागों में 500 से अधिक जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) के पद भरे जाएंगे। उद्योग और उद्यम प्रोत्साहन विभाग में लगभग 300 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

प्राप्त किए गए 180 मांगपत्र
इसके अलावा, आशुलिपिक और अन्य पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किए जाएंगे। आयोग के अनुसार, 10 से 25 जून के बीच विभिन्न विभागों से 180 अलग-अलग भर्तियों के लिए मांगपत्र प्राप्त हुए हैं। कुछ अन्य मांगपत्रों पर पहले से कार्रवाई जारी है, जो शीघ्र ही अंतिम रूप ले लेंगे। ये लगभग 3,300 अतिरिक्त पदों से संबंधित हैं। ऐसे में उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें और अपने दस्तावेज तैयार रखें।

Also Read

राजद्रोह अब देशद्रोह, हत्या का मुकदमा धारा 302 में नहीं, दफा 420 भी बदली

1 Jul 2024 01:31 PM

लखनऊ New Criminal Laws : राजद्रोह अब देशद्रोह, हत्या का मुकदमा धारा 302 में नहीं, दफा 420 भी बदली

भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का प्रभाव हो गया है। इसके अनुसार, आधी रात के बाद से ही नए क़ानूनी धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू... और पढ़ें