Lucknow News : खुर्रमनगर फ्लाईओवर पर अक्टूबर से फर्राटा भरेंगे वाहन, जाम से मिलेगी मुक्ति

खुर्रमनगर फ्लाईओवर पर अक्टूबर से फर्राटा भरेंगे वाहन, जाम से मिलेगी मुक्ति
UPT | खुर्रमनगर फ्लाईओवर।

Aug 19, 2024 13:05

खुर्रमनगर फ्लाईओवर को अक्टूबर माह के आखिरी सप्ताह तक शुरु करने का प्रयास है। इसके बाद फ्लाईओवर पर यातायात अक्टूबर के अंत तक शुरु हो जाएगा।

Aug 19, 2024 13:05

Short Highlights
  • फ्लाईओवर का निर्माण कार्य सितंबर के अंत तक समाप्त करने का निर्देश
  • 180 करोड़ की लागत से दो किमी से अधिक लंबा बना रहा फ्लाईओवर
  • दीपावली से पहले उद्घाटन की योजना
Lucknow News : राजधानी में खुर्रमनगर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अक्टूबर माह के आखिरी सप्ताह तक इस फ्लाईओवर को शुरु करने का प्रयास है। इसके बाद खुर्रमनगर फ्लाईओवर पर यातायात अक्टूबर के अंत तक शुरु हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग (एलडीए) की एनएच शाखा ने सेक्टर 25 में बन रहे इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को सितंबर के अंत तक समाप्त करने का निर्देश दिया है। इससे पहले एलडीए की एनएच शाखा ने मुंशी पुलिया फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिया है, और वहां वाहनों का आवागमन भी शुरू हो चुका है। खुर्रमनगर फ्लाईओवर का उद्घाटन दीपावली से पहले किए जाने की योजना है। इस फ्लाईओवर की लागत लगभग 180 करोड़ रुपये है और यह दो किमी से अधिक लंबा है।

छह फ्लाईओवर जल्द होंगे तैयार
सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार, अयोध्या रोड से सीतापुर रोड को जोड़ने के लिए आने वाले कुछ महीनों में छह फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएंगे। अयोध्या रोड से यात्री पालीटेक्निक फ्लाईओवर पर चढ़ेंगे, फिर मुंशी पुलिया फ्लाईओवर और खुर्रमनगर फ्लाईओवर होते हुए टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर, इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर और आइआइएम रोड फ्लाईओवर के जरिए अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे। इस 10 से 12 किमी के क्षेत्र में करीब छह फ्लाईओवर बनेंगे। यह पहला ऐसा रूट होगा लखनऊ में जहां इतनी कम दूरी पर छह फ्लाईओवर होंगे।

पांच लाख से अधिक लोग होंगे लाभान्वित
इन छह फ्लाईओवर के निर्माण के बाद अयोध्या रोड से सीतापुर रोड और सीतापुर रोड से अयोध्या रोड तक की यात्रा समय केवल 15 से 20 मिनट का रह जाएगा। वर्तमान में इस दूरी को तय करने में पचास मिनट से लेकर दो घंटे तक लगते थे। खासकर त्योहारों के समय और रात 10 बजे के बाद। इससे यातायात की समस्याओं में काफी कमी आएगी। इसके अलावा इंदिरा नगर, मुंशी पुलिया, खुर्रमनगर, विकास नगर, जानकीपुरम, साठ फीटा रोड सहित फ्लाईओवर के आस-पास रहने वाली बड़ी आबादी को भी इसका लाभ मिलेगा।

Also Read

साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

18 Sep 2024 01:23 AM

रायबरेली Raebareli News : साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

रायबरेली के डलमऊ में स्थित मठ में उस समय बवाल मच गया, जब साधु संतों से दीक्षा लेने के लिए जम्मू कश्मीर का रहने वाला दूसरे समुदाय... और पढ़ें