ऐसे होगा समाज कल्याण? : अखिलेश यादव की संपत्ति पर बीजेपी का बड़ा हमला, 1500%...

अखिलेश यादव की संपत्ति पर बीजेपी का बड़ा हमला, 1500%...
UPT | Akhilesh Yadav

Aug 26, 2024 14:02

कन्नोज से सांसद बने अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन के समय अपनी संपत्ति के बारे में कितना बताया था, यह भी जानते है। चुनावी एफिडेविट में अपनी संपत्तियों का खुलासा करते हुए अखिलेश यादव ने बताया था कि उनके पास संपत्ति कुल 42 करोड़...

Aug 26, 2024 14:02

Lucknow News : भारतीय जनता पार्टी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर उनकी संपत्ति को लेकर हमला बोला है। बीजेपी ने अपने एक्स अकाउंट से अखिलेश यादव की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा करते हुए एक ग्राफ शेयर किया। जिसमें एक तरफ अखिलेश यादव के फोटो के साथ लिखा है 'समाजवादी बैंक बैलेंस' तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव की बढ़ती संपत्ति को दिखाया गया है। बीजेपी ने ग्राफ के जरिए दावा किया है कि साल 2004 से साल 2024 के बीच सपा चीफ की संपत्ति 1500 फीसदी बढ़ी है। 
तो ऐसे होगा समाज का कल्याण?
बीजेपी द्वारा किए गए पोस्ट में सवाल किया गया है कि ऐसे होगा समाज का कल्याण? बीजेपी ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि साल 2004 में अखिलेश की कुल संपत्ति 2.3 करोड़ रुपये थी जो साल 2024 में बढ़कर 39 करोड़ रुपये हो गई है। इन 20 सालों में अखिलेश की संपत्ति में 1500 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 


चुनावी एफिडेविट में अखिलेश की संपत्ति 
कन्नोज से सांसद बने अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन के समय अपनी संपत्ति के बारे में कितना बताया था, यह भी जानते हैं। चुनावी एफिडेविट में अपनी संपत्तियों का खुलासा करते हुए अखिलेश यादव ने बताया था कि उनके पास संपत्ति कुल 42 करोड़ रुपये की है। इनमें से 26.66 करोड़ चल-अचल संपत्ति है। बाकी संपत्ति पत्नी डिंपल यादव के पास है। पूर्व सीएम के पास 25 लाख 61 हजार 804 रुपये नगद है। जबकि पत्नी डिंपल के पास 5.72 लाख की नगदी है। पूर्व सीएम के पास पैतृक गांव सैफई और लखनऊ में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति भी है। 

सालाना कमाई 84 लाख 51 हजार रुपये 
अखिलेश यादव ने जानकारी दी है कि उन्होंने पत्नी डिंपल यादव से 54 लाख रुपये का कर्ज भी ले रखा है। वहीं, बैंक से 74 लाख रुपये कर्ज ले रखा है। जबकि पत्नी डिंपल ने भी 25 लाख का कर्ज ले रखा है। उनकी सालाना कमाई 84 लाख 51 हजार रुपये है जबकि पत्नी की आय 67.50 लाख है। इस आय का जरिया सांसद, विधायक के वेतन-भत्ते और कृषि व्यवसाय से हो रही है। अखिलेश के पास एक भी खुद की कार नहीं है और न ही कोई जेवरात है। कोई मुकदमा भी नहीं चल रहा है।

Also Read

सीएम योगी बोले- उत्तर भारत का बड़ा चिकित्सा केंद्र बन रहा लोहिया संस्थान 

13 Sep 2024 05:46 PM

लखनऊ आरएमएल पूर्वी यूपी का गेटवे : सीएम योगी बोले- उत्तर भारत का बड़ा चिकित्सा केंद्र बन रहा लोहिया संस्थान 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऋषि परंपरा के अनुरूप डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल से इंस्टीट्यूट बनकर सबके सामने है। संस्थान उत्तर भारत में चिकित्सा स्वास्थ्य का बेहतरीन केंद्र बनकर उभर रहा है। और पढ़ें