Loksabha Elections-2024 : कांग्रेस बोली-रक्षा मंत्री को हटाकर खत्म करेंगे अग्निवीर योजना

कांग्रेस बोली-रक्षा मंत्री को हटाकर खत्म करेंगे अग्निवीर योजना
UPT | कांग्रेस नेता अभय दुबे

May 12, 2024 02:16

कांग्रेस पार्टी का भाजपा सरकार पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस कर उठाए सवाल। अग्निविर योजना खत्म करने के लिए रक्षा मंत्री को हटाने की कही…

May 12, 2024 02:16

Lucknow news : लोकसभा चुनाव के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर बयानों के तीर चला रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस देश में अलग अलग मुद्दों को लेकर एक दूसरे को कटघरे में खड़ा कर रही है। चौथे चरण से पहले शनिवार को लखनऊ में कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया।
 
प्रवक्ता अभय दुबे ने कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर हमला बोला
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। अभय दुबे ने कहा कि रक्षा मंत्री को हटाकर अग्निवीर स्कीम को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि यूपी झांसी की रानी जैसी वीरो की भूमि है। मौजूदा सरकार में चीन की सेना भारत के इलाके में घुसी हुई है और रक्षा मंत्री बराबर चीन को क्लीन चिट दिए जाते है। अभय दुबे ने कहा कि युवाओ को रोज़गार के नाम पर धोखा दिया गया। इंडिया गठबंधन का साथ दे रही आम आदमी पार्टी का समर्थन करते हुए अभय दुबे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के बाहर आने से गठबंधन को ताक़त मिलेगी। पीएम मोदी ने जो वादे किए वो पूरे नही किये। आतंक के आरोपियों को BJP ने कई बार टिकिट दिया।
 
प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने जीत का किया दावा
यूपी में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में नई धार देने में लगे अविनाश पांडे ने इस दौरान बताया कि लोकसभा को लेकर कांग्रेस कार्यालय में समन्वय बैठक हुई। प्रदेश की 80 सीट पर इंडिया गठबंधन मजबूती से लड़ेगा और प्रदेश की जनता बदलाव का निर्णय ले चुकी है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में जनता मोदी जी के खिलाफ आज खड़ी है।अब तक के चुनाव में गठबंधन बढ़त पर है। साथ ही राहुल गांधी की यात्रा से हर आम आदमी जुड़ा है। सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की जनता के मन की बात नही सुनी। न 15 लाख दिए और न ही 2 करोड़ नौकरी दी। दूसरी तरफ नोटबन्दी से देश की जनता की कमर अलग तोड़ दी। अविनाश पांडे ने कहा कि लोकतंत्र आज ख़तरे में है और यह देश की जनता का चुनाव है।

Also Read

गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत पर 20 सितम्बर को आएगा फैसला

19 Sep 2024 10:24 PM

लखनऊ Lucknow News : गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत पर 20 सितम्बर को आएगा फैसला

दुष्कर्म के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में शुक्रवार को फैसला आएगा। और पढ़ें