इंदिरा नगर इलाके में सोमवार रात तलाकशुदा युवक के तिलक समारोह में उसकी पूर्व पत्नी ने हंगामा कर दिया। महिला कर आरोप है कि युवक पहले से शादीशुदा है।
Lucknow News : पूर्व पति के तिलक समारोह में महिला ने किया हंगामा, जानिए पूरा मामला
Oct 08, 2024 12:01
Oct 08, 2024 12:01
गर्भपात करवाने का आरोप
अमराई गांव निवासी पीड़िता का सुरेंद्र पाल से घर आने जाने के दौरान प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। महिला के घर के सामने सुरेन्द्र का आवास है। इस बीच सुरेंद्र ने बाजार ले जाने के बहाने उसके साथ मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों किराए के कमरे में रहने लगे। महिला का आरोप है कि सुरेन्द्र ने दो बार उसका गर्भपात करवाया। फिर सादे कागज पर लोन के नाम पर हस्ताक्षर करवा लिए, जिन्हें तलाक के कागजात में इस्तेमाल किया।
2023 में हो चुका है तलाक
महिला ने बताया कि कुछ समय बाद सुरेंद्र ने उसे यह कहकर घर छोड़ दिया कि जब उसके माता-पिता मान जाएंगे, तब वह उसे वापस ले जाएगा। उसके बाद सभी संपर्क खत्म कर दिए। महिला को पता चला कि सुरेंद्र दूसरी जगह शादी कर रहा है। उसका तिलक समारोह सोमवार को था। महिला जनता गेस्ट हाउस पहुंची और तिलक समारोह में हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर इंदिरा नगर ने बताया कि दोनों का तलाक 2023 में हो चुका है। मामले की जांच की जा रही है।
Also Read
8 Oct 2024 05:00 PM
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर वाकयुद्ध छिड़ गया है। और पढ़ें