योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री : लगातार तीसरी बार बने बेस्ट सीएम, जानें केजरीवाल-ममता बनर्जी का हाल

लगातार तीसरी बार बने बेस्ट सीएम, जानें केजरीवाल-ममता बनर्जी का हाल
UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Aug 23, 2024 17:55

'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में देश के 30 राज्यों की जनता से सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के बारे में पूछे गये सवालों में योगी आदित्यनाथ को सबसे अधिक वोट मिले हैं। इसमें जनता से पूछा गया कि वो किसे देश का सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री मानते हैं, इस पर 33 प्रतिशत से अधिक लोगों ने योगी आदित्यनाथ के नाम पर अपनी मुहर लगाई है।

Aug 23, 2024 17:55

Short Highlights
  • 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में देश में हासिल किया पहला स्थान
  • अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, एम के स्टालिन और चंद्रबाबू नायडू यूपी के सीएम से काफी पीछे
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय लोकप्रियता सर्वेक्षण में एक बार फिर शीर्ष पायदान पर आए हैं। एक प्रमुख राष्ट्रीय जनमत सर्वेक्षण के नवीनतम परिणामों में उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जगह दी है। यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब उन्होंने यह प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया है।

लगातार तीसरी बार बेस्ट चीफ मिनिस्टर चुने गए योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रतिष्ठित मीडिया समूह के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। देशभर में 1.36 लाख से अधिक जनता के बीच हुए सर्वे में 33 प्रतिशत से अधिक लोगों ने उन्हें बेस्ट सीएम माना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस सर्वे में लगातार तीसरी बार देश के बेस्ट चीफ मिनिस्टर चुने गये हैं। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बहुत पीछे हैं।

33 प्रतिशत जनता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दिए वोट
'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में देश के 30 राज्यों की जनता से सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के बारे में पूछे गये सवालों में योगी आदित्यनाथ को सबसे अधिक वोट मिले हैं। इसमें जनता से पूछा गया कि वो किसे देश का सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री मानते हैं, इस पर 33 प्रतिशत से अधिक लोगों ने योगी आदित्यनाथ के नाम पर अपनी मुहर लगाई है। इस सर्वे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मात्र 13.8 प्रतिशत लोगों ने लोकप्रिय माना है, जबकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनजी लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 9.1 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया। वहीं चौथे नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन हैं, जिन्हें 4.7 प्रतिशत मत मिला। इसी तरह पांचवें नंबर पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं, जिन्हें 4.6 फीसदी लोगों ने समर्थन दिया। इस लिस्ट में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कुछ हद तक समर्थन मिला है।

उत्तर प्रदेश विभिन्न सेक्टर में तेजी से बढ़ रहा आगे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते साढ़े सात साल में देश के मुख्यमंत्रियों की सूची में अपना अलग स्थान बनाया है। उनकी कार्यशैली और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त छवि को आम जनता ने काफी पसंद किया है। इसके अलावा केंद्रीय परियोजनाओं को लागू करने में भी यूपी पहले की अपेक्षा बेहतर स्थिति में आया है। रोड कनेक्टिविटी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए सरकार 40 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश जुटाने में सफल हुई है। प्रदेश सरकार का दावा है कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार और साढ़े छह लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

Also Read

नमामि गंगे की तर्ज पर वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट, सीएम ने दिया मदद का आश्वासन

5 Oct 2024 09:25 PM

लखनऊ यूपी में जल कार्यक्रम के लिए IFC का नया प्रस्ताव : नमामि गंगे की तर्ज पर वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट, सीएम ने दिया मदद का आश्वासन

 इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईएफसी) ने उत्तर प्रदेश सरकार को प्रदेश में एक राज्यव्यापी जल कार्यक्रम विकसित करने का प्रस्ताव दिया है, जो नमामि गंगे की तर्ज पर आधारित होगा... और पढ़ें