Meerut News : परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा
UPT | मेरठ परतापुर थाने में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।

Oct 05, 2024 23:05

टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया

Oct 05, 2024 23:05

Short Highlights
  • थाने में चढ़ाई जाएगी कढ़ाई, होगा भंडारा
  • गन्ना समिति चुनाव में धांधली के विरोध में चल रहा धरना 
  • अपनी चिता बनाकर लेटे बाबा दलबीर सिंह की तबीयत खराब
Meerut News : इस बार किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती कल परतापुर थाने में मनाई जाएगी। बता दें गन्ना समिति के चुनाव में धांधली को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता परतापुर थाने में धरना दे रहे हैं। आज धरने का 9 वां दिन था। किसानों ने कल 6 अक्टूबर को किसान मसीहा और भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती थाने में मनाने का फैसला किया है। इस दौरान थाने में ही भाकियू बड़ा आयोजन करेगी। थाने में कढ़ाई चढाई जाएगी और भंडारे का आयोजन टिकैत की जयंती पर किया जाएगा।

थाने में रागनी का कार्यक्रम का भी किसानों ने रखा
किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर थाने में रागनी का कार्यक्रम का भी किसानों ने रखा है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और किसान पुलिस-प्रशासन से पूरी तरह से टकराने के मूड़ में हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन हर तरह से टकराव से बचते हुए काफी सावधानी से कदम बढ़ा रहा है।  

किसानों और भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना
गन्ना समिति मोहद्दीनपुर और मवाना में बड़ी संख्या किसानों के नामांकन पत्र अवैध रूप जो निरस्त किए गए इस भ्रष्टाचार और धांधली के विरोध में किसानों और भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना थाना परतापुर में चल रहा है। जिसका आज नौवां दिन हैं। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की बाबा विजयपाल घोपला भूख हड़ताल पर हैं। मवाना समिति के किसान अरुण नरंगपुर भी भूख हड़ताल पर हैं।

बाबा दलबीर अपनी स्वयं बनाई चिता पर लेटे हुए हैं
किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत के साथ कई आंदोलन में उनका साथ देने वाले 96 वर्षीय बाबा दलबीर अपनी स्वयं बनाई चिता पर लेटे हुए हैं। उनके स्वास्थ्य में आज गिरावट आई है। आज शाम सवा पांच बजे एक कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बहदारपुर निवासी प्रधान रामभल गुर्जर ने की। जिसका संचालन हर्ष चहल ने किया। कार्य समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाली  पंचायत में सैंकड़ों की संख्या में किसान कार्यकर्ता शामिल होंगे।

टिकैत की जयंती पर एक पंचायत का आयोजन थाना परतापुर पर भी किया जाएगा
इसके अलावा टिकैत की जयंती पर एक पंचायत का आयोजन थाना परतापुर पर भी किया जाएगा। परतापुर थाने में भाकियू कार्यकर्ता महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाएंगे। इस दौरान किसान संघर्ष को मजबूत करने का आहवान किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की लगातार किसान बीमार हो रहे भूख हड़ताल पर बैठे किसानों की हालत बिगड़ती जा रही है। लेकिन प्रशासन किसी प्रकार की कोई सुध नहीं ले रहा है।

टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा
टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया और सबने मिलकर उन्हें अर्थी में लगाया और इसी प्रकार रोज एक उपला एक किसान लेकर आएगा। ऐसे ही अपनी अर्थी पूरी की जायेगी। किसान दलबीर सिंह बेहद हताश हैं। शाम को किसान भैंसा बुग्गी लेकर पहुंचे और भैंसे को थाना परिसर में ही बांध दिया। 

Also Read