UP ओडीओपी में No. 1 : ओडीओपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए योगी सरकार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 

ओडीओपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए योगी सरकार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 
UPT | दिल्ली के भारत मंडप में केंद्र सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश को बुधवार को एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

Jan 04, 2024 06:17

दिल्ली के भारत मंडप में केंद्र सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश को बुधवार को एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

Jan 04, 2024 06:17

Short Highlights
  • दिल्ली के भारत मंडप में केंद्र सरकार के मंत्रियों ने उत्तर प्रदेश को ओडीओपी में प्रथम पुरस्कार से किया सम्मानित 
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2018 में की थी इस कार्यक्रम की शुरुआत, अन्य राज्य भी कर रहे अनुसरण 
Lucknow/Delhi (यूपीटी स्टेट ब्यूरो) : दिल्ली के भारत मंडप में केंद्र सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश को बुधवार को एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर और पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद को यह पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि आज एक यादगार क्षण था जब भारत सरकार के मंत्री एस जयशंकर और पीयूष गोयल द्वारा भारत मंडप में उत्तर प्रदेश को ओडीओपी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अनुकरणीय दूरदर्शिता के कारण संभव हुआ है, जिन्होंने 2018 में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी और जिसका अन्य सभी राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ओडीओपी की ग्रेडिंग की वकालत की थी। एमएसएमई के 51 हजार करोड़ मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि हर जिले के उत्पाद की ग्रेडिंग होनी चाहिए।

Also Read

बीबीएयू के छात्रों ने पंजा लड़ाकर की जोर आजमाइश

19 Sep 2024 05:06 PM

लखनऊ बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स लीग : बीबीएयू के छात्रों ने पंजा लड़ाकर की जोर आजमाइश

अम्बेडकर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को श्री बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स लीग की शुरुआत की गयी। ​इसमें विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों और सफाई सेवकों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और पढ़ें