बदलता उत्तर प्रदेश :  बलिया, चित्रकूट, गोरखपुर समेत कई छोटे जनपदों के बीच की दूरी और देरी होगी कम

बलिया, चित्रकूट, गोरखपुर समेत कई छोटे जनपदों के बीच की दूरी और देरी होगी कम
UPT | Link expressway

Jul 23, 2024 00:45

प्रदेश में इस वक्त बलिया लिंक ई-वे (131 किमी) के अलावा चित्रकूट लिंक ई-वे (15.20 किमी), आगरा लखनऊ ई-वे से पूर्वांचल ई-वे तक लिंक एक्सप्रेस-वे (61.60 किमी), गंगा एक्सप्रेस-वे से आगरा एक्सप्रेस-वे वाया फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे ...

Jul 23, 2024 00:45

Short Highlights
  • यूपी में लिंक एक्सप्रेस-वे का जाल बुन रही योगी सरकार 
  •  लिंक एक्सप्रेस-वे से छोटे जनपदों के बीच की दूरी और देरी होगी कम
  • लंबी दूरी के दो एक्सप्रेस-वे को आपस में जोड़ेंगे कई छोटे लिंक एक्सप्रेस-वे
  • सभी एक्सप्रेस-वे आपस में एक दूसरे से कनेक्ट होंगे कनेक्ट 
Lucknow News : सात साल पहले अच्छी फोर लेन सड़कों के लिए तरसने वाला उत्तर प्रदेश आज आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस-वे (ई-वे) के जरिए द्रुत गति से सूबे के जिलों को आपस में कनेक्ट कर रहा है। प्रदेश में ई-वे का लंबा जाल बिछ चुका है। इसके साथ ही लिंक ई-वे और संपर्क ई-वे की भी बड़ी शृंखला प्रदेश में कायम हो रही है, जिनके जरिए छोटे जनपदों को भी बड़े ई-वे के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे जहां यात्रा तो आरामदायक होगी ही, साथ ही सफर की देरी भी घटेगी। 

चार्जिंग स्टेशन और जनसुविधा केंद्रों को किया जाएगा विकसित 
प्रदेश में इस वक्त बलिया लिंक ई-वे (131 किमी) के अलावा चित्रकूट लिंक ई-वे (15.20 किमी), आगरा लखनऊ ई-वे से पूर्वांचल ई-वे तक लिंक एक्सप्रेस-वे (61.60 किमी), गंगा एक्सप्रेस-वे से आगरा एक्सप्रेस-वे वाया फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे (93 किमी), यमुना एक्सप्रेस वे से गंगा एक्सप्रेस-वे वाया बुलंदशहर लिंक एक्सप्रेस-वे (84 किमी) निर्माणाधीन या प्रस्तावित हैं। इन लिंक ई-वे के किनारों पर जहां सोलर पार्क डेवलप किये जाएंगे, वहीं इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और जनसुविधा केंद्रों को भी विकसित किया जाएगा। 

शुरुआत में 4 और 6 लेन के होंगे लिंक एक्सप्रेस-वे 
बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक्सप्रेस-वे और लिंक एक्सप्रेस-वे का जाल बुना जा रहा है। बात बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे की करें तो यह गाजीपुर से बलिया के बीच की दूरी तय करेगी। इसके लिए 1600 करोड़ रुपए एनएचएआई द्वारा उपलब्ध कराए गये हैं। वहीं चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे जो कि शुरुआत में 4 लेन का होगा और जिसे आगे चलकर 6 लेन का बनाया जाएगा। ये बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को अहमदगंज से जोड़ेगा। वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेस-वे शुरुआत में 6 लेन का होगा, जिसे आगे चलकर 8 लेन का बनाया जाएगा। 61.60 किलोमीटर लंबे इस लिंक एक्सप्रेस-वे की लागत तकरीबन 45 सौ करोड़ रुपए होगी। 

65 सौ करोड़ से तैयार होगा फर्रुखाबाद लिंक ई-वे 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच वाया फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे भी शुरुआत में 6 लेन का होगा, जिसे आगे चलकर 8 लेन का बनाया जाना है। 93 किलोमीटर लंबे इस लिंक एक्सप्रेस-वे की अनुमानित लागत 65 सौ करोड़ रुपए आंकी गई है। ऐसे ही जेवर एयरपोर्ट से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले बुंदेलखंड लिंक एक्सप्रेस-वे की लंबाई भी 84 किलोमीटर होगी, जिसके निर्माण पर 6 हजार करोड़ की लागत आएगी।

Also Read

इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

7 Sep 2024 11:50 PM

लखनऊ लखनऊ हादसा : इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

लखनऊ में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक 13 साल पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस घटना ने शहर के विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें