Meerut News : संगीत सोम-बालियान को हाईकमान की दो टूक, अब कोई बयानबाजी नहीं

संगीत सोम-बालियान को हाईकमान की दो टूक, अब कोई बयानबाजी नहीं
UPT | सियासत हुई तेज।

Jun 20, 2024 03:08

मुजफ्फरनगर में भाजपा के हार के कारणों की तलाश के लिए एमएलसी डा. धर्मेंद्र बनाए पर्यवेक्षक बनाया गया है। चुनाव परिणाम से उत्साहित सपा कांग्रेस जैसे दलों ने भाजपा पर हमला बोल दिया। 

Jun 20, 2024 03:08

Meerut News : विधानसभा चुनाव 2022 में सरधना विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार से शुरू हुआ संगीत सोम और डॉ. संजीव बा​लियान की बयानबाजी का सिलसिला लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर में भाजपा की हार के बाद और तेज हो गया था। संगीत सोम ने जहां सरधना विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा डॉ. सजीव बालियान के ​सिर फोड़ा वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार का जिम्मेदार डॉ. संजीव बालियान ने संगीत सोम को बताया था। इसके बाद दोनों दिग्गजों की बयानी भिड़ंत चरम पर पहुंच गई। थी। बयानबाजी कोर्ट और थाने तक पहुंची तो इसमें भाजपा हाईकमान को दखल देना पड़ा। अब पश्चिमी यूपी के दो दिग्गजों की भिड़ंत पर हाईकमान ने ब्रेक लगा दिया है।

हार के बाद एक्शन के मूड में भाजपा
हाईकमान ने दोनों नेताओं से कहा, अब कोई बयान नहीं देगा। मुजफ्फरनगर में भाजपा के हार के कारणों की तलाश के लिए एमएलसी डा. धर्मेंद्र बनाए पर्यवेक्षक बनाया गया है। चुनाव परिणाम से उत्साहित सपा कांग्रेस जैसे दलों ने भाजपा पर हमला बोल दिया। भाजपा की केंद्रीय इकाई ने सोम और बालियान को बयानबाजी से बचने की नसीहत देकर डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया है। हाईकमान के दखल के बाद सोम और बालियान ने रणनीतिक चुप्पी साध ली है।

खुली अदावत ने पश्चिम से पूरब तक भाजपा को नुकसान पहुंचाने का किया काम
लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के दो दिग्गज ऐसे भिड़े कि राष्ट्रीय राजनीतिक के चर्चा के केंद्र में आ गए। लोकसभा चुनाव से पहले और परिणाम आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच बयानों की राजनीति चरम पर थी। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव के बीच दोनों की खुली अदावत ने पश्चिम से पूरब तक भाजपा को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश इकाई ने गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष व एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह को मुजफ्फरनगर की हार की समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। 

चर्चा में रहा पर्चा
गत दिनों संजीव बालियान ने प्रेस वार्ता कर कहा था कि सोम ने सपा को खुलकर चुनाव लड़ाया था। जिसके बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया था। इसके अगले दिन सोम ने मेरठ में प्रेसवार्ता कर बालियान को अपने घर में मिली  हार की जिम्मेदारी लेने का परामर्श देते हुए संकेतों में आइना भी दिखाया। सोम की प्रेसवार्ता में एक पर्चा बंटा, जिसमें बालियान पर दर्जनों गंभीर आरोप लगाए थे। सोम ने भले पर्चे बांटने वाले को लेकर लालकुर्ती थाने में शिकायत दी हो। लेकिन बालियान खेमे ने इसमें पूर्व विधायक की मिलीभगत कहा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने भी दोनों से बात कर संयम बरतने के लिए कहा है। 

Also Read

गाजियाबाद और महाराष्ट्र में हिंसक प्रदर्शन, 200 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

6 Oct 2024 04:53 PM

गाजियाबाद नरसिंहानंद के विवादित बयान से उपजा तनाव: गाजियाबाद और महाराष्ट्र में हिंसक प्रदर्शन, 200 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान ने देशभर में तनाव फैला दिया है। गाजियाबाद और महाराष्ट्र के अमरावती में हालात बेकाबू हो गए। इसी बीच 7 से अधिक एफआईआर दर्ज कर करीब 200 से ज्यादा लोगों... और पढ़ें