Agniveer GD Recruitment : दिल्ली में इस तारीख से होगी अग्निवीर जनरल डयूटी की भर्ती, कर लें तैयारी

दिल्ली में इस तारीख से होगी अग्निवीर जनरल डयूटी की भर्ती, कर लें तैयारी
UPT | भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को मिलेगा भर्ती का लाभ

Jun 08, 2024 23:54

दिल्ली में शुरू होने वाली अग्निवीर भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों के परिजजों को लाभ मिलेगा। अग्निवीर भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों के लिए अलग से कोटा निर्धारित किया गया है।    

Jun 08, 2024 23:54

Short Highlights
  • अग्निवीर जनरल डयूटी और अग्निवीर ट्रेडसमैन की भर्ती 
  • भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को मिलेगा भर्ती का लाभ
  • अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक बोर्ड से संपर्क 
Agniveer General Duty Recruitment : लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद अब सेना में ​अग्निवीर की भर्ती फिर से शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव के बाद अग्निवीर की पहली भर्ती प्रक्रिया दिल्ली में शुरू होने जा रही है। दिल्ली में शुरू होने वाली अग्निवीर भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों के परिजजों को लाभ मिलेगा। अग्निवीर भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों के लिए अलग से कोटा निर्धारित किया गया है। भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों पुत्र,पुत्रियों को यूनिट हेडक्वाटर कोटे के तहत "राजपूताना राईफल रेजीमेन्ट सेन्टर दिल्ली" की तरफ से अवगत कराया है कि अग्निवीर जनरल डयूटी (जीडी) अग्निवीर ट्रेडसमेन की भर्ती 22 जून, 2024 से 02 जुलाई, 2024 तक सेना में भर्ती की जाएगी।

सैनिक आश्रित सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में लेना चाहते हैं भाग
इसके तहत जनपद के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित पुत्र,पुत्रियों को सूचित किया जाता है कि जो सैनिक आश्रित सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वो सैनिक आश्रित 22 जून, 2024 से पहले अपने सभी शैक्षिक प्रमाण, आश्रित  प्रमाण पत्र, स्पोन्सर प्रमाण पत्र के अलावा दो चरित्र प्रमाण तथा अपने पिता के सैन्य दस्तावेजों के साथ राजपूताना राईफल रेजीमेन्ट सेन्टर दिल्ली पहुंचकर सेना में भर्ती होने का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सैनिक आश्रित जिला सैनिक बोर्ड से संपर्क करके बाकी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

Also Read

मेरठ में सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा लगाने पर विवाद, गांव में फोर्स तैनात

20 Sep 2024 09:06 AM

मेरठ Meerut News : मेरठ में सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा लगाने पर विवाद, गांव में फोर्स तैनात

ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर प्रतिमा लगाई जा रही है, जो कि संवैधानिक नहीं है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है  और पढ़ें