मेरठ में बोले संगीत सोम : संजीव बालियान अहंकार में चुनाव हारे, मैं विनाश की नहीं विकास की राजनीति करता हूं

संजीव बालियान अहंकार में चुनाव हारे, मैं विनाश की नहीं विकास की राजनीति करता हूं
UPT | पत्रकार वार्ता करते भाजपा नेता संगीत सोम।

Jun 11, 2024 19:46

एक दिन पहले संजीव बालियान ने संगीत सोम का नाम लिए बिना बयान जारी किया था। आज मेरठ में पूर्व विधायक संगीत सोम ने पत्रकार वार्ता कर डॉ. संजीव बालियान पर निशाना साधा। 

Jun 11, 2024 19:46

Short Highlights
  • मेरठ में संगीत सोम का संजीव बालियान पर पलटवार
  • अपने ही गांव सोरम में चुनाव हारे संजीव बालियान
  • संजीव बालियान के बयान को संगीत सोम ने बताया घटिया
Meerut News : मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा के भीतर तूफान मचा हुआ है। पश्चिम यूपी भाजपा के दो दिग्गज नेता आमने सामने हैं। एक तरफ लोकसभा चुनाव में हार का दंश झेल रहे डॉ. संजीव बालियान हैं तो दूसरी तरफ भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम हैं। दोनों ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जिस प्रकार संगीत सोम ने 2022 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद अपनी हार का कारण डॉ. संजीव बालियान को बताया था। अब ठीक उसी तरह से लोकसभा चुनाव हारने के बाद डॉ. संजीव बालियान हार का ठीकरा संगीत सोम पर फोड़ रहे हैं। एक दिन पहले संजीव बालियान ने संगीत सोम का नाम लिए बिना बयान जारी किया था। आज मेरठ में पूर्व विधायक संगीत सोम ने पत्रकार वार्ता कर डॉ. संजीव बालियान पर निशाना साधा। बोले- संजीव बालियान अपने अहंकार में चुनाव हारे।

विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी मेरे साथ क्षेत्र के लोगों का आशीर्वाद
पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि, मैं विनाश की राजनीति नहीं करता विकास की राजनीति करता हूं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी मेरे साथ क्षेत्र के लोगों का आर्शिवाद है। उन्होंने कहा कि सरधना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान को सबसे अधिक वोट मिली है। जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान खुद अपने गांव सोरम में हार गए। उन्होंने कहा कि सोरम में लोगों को मनाने के लिए खुद भाजपा अध्यक्ष तक गए थे। लेकिन उसके बावजूद भी वहां पर डॉ. संजीव बालियान चुनाव हारे। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या वहां भी संगीत सोम था।  

सरधना विधानसभा में संजीव बालियान जी सबसे अधिक वोटों से जीत मिली
संगीत सोम ने कहा कि सरधना विधानसभा में संजीव बालियान जी सबसे अधिक वोटों से जीत मिली। ये उनका विषय है कि वो क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से मेरे मिलने जुलने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। संगीत सोम ने कहा कि वो हाथ तो सबसे मिलाएंगे। अगर हरेंद्र मलिक मिले तो उनसे भी हाथ मिलाऊंगा। डॉ. संजीव बालियान के हार का कारण हिंदू वोटो का कम निकलना है। हार का कारण पार्टी तलाशने होंगे। 

Also Read

70  लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

7 Sep 2024 09:40 PM

मेरठ मेरठ आईआईए भवन में लोन मेला : 70 लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

एनआरएलएम योजना के अंतर्गत गठित 110 एस एच जी ग्रुपों को रूपये 1 करोड़ 65 लाख के सीसीएल स्वीकृत किये गये। जिसमें से 20 ग्रुप को ऋण मेले मे चेक वितरित किये गये।  और पढ़ें