लोकसभा चुनाव : कांग्रेस जिलों में निकालेगी मतदाता धन्यवाद यात्रा, 11 से 15 जून तक चलेगा अभियान

कांग्रेस जिलों में निकालेगी मतदाता धन्यवाद यात्रा, 11 से 15 जून तक चलेगा अभियान
UPT | मेरठ कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते पदाधिकारी।

Jun 10, 2024 22:05

कांग्रेस हर विधानसभा में कल 11 जून से मतदाता धन्यवाद यात्रा निकालेगी। मेरठ कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज कांग्रेसियों ने बैठक कर यात्रा के बारे में जानकारी दी। 

Jun 10, 2024 22:05

Short Highlights
  • यूपी में लोकसभा चुनाव परिणाम से उत्साहित कांग्रेस
  • मेरठ में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित
  • जिले की सभी विधानसभाओं में पार्टी कार्यकर्ता निकालेंगे यात्रा
Meerut News: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मतदाताओं से मिले जनाधार से कांग्रेस उत्साहित है। मतदाताओं का आभार जताने के लिए कांग्रेस हर विधानसभा में कल 11 जून से मतदाता धन्यवाद यात्रा निकालेगी। मेरठ कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज कांग्रेसियों ने बैठक कर यात्रा के बारे में जानकारी दी। 

महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेंगी धन्यवाद यात्राएं
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर सभी जिला व शहर कांग्रेस कमेटी 11 जून से 15 जून तक धन्यवाद यात्राएं निकालेंगी। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जिन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी थे। उन क्षेत्रों में यात्राएं जीते हुए सांसद, पार्टी प्रत्याशियों के निर्देशन में निकाली जाएगी। इसके अलावा सभी अन्य जनपदों में यात्रा जिला एवं महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेगी। मेरठ शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रदेश सचिव रंजन शर्मा तथा प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने घोषणा कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए की।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश और खासकर उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने इंडिया गठबंधन को अपना कीमती वोट दिया। इसके लिए कांग्रेस पार्टी उनकी आभरी है। भविष्य में कांग्रेस को सत्ता में आने का मौका मिला तो देश की जनता से किये हुए वादे पूरे किए जाएंगे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कल 11 जून से 15 जून तक जिले की सभी विधानसभाओ में जिले के सभी कांग्रेस जनो के सहयोग से धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इस यात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से आने वाले उतर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। पत्रकार वार्ता में धूम सिंह गुर्जर,शहर सेवा दल अध्यक्ष अमित गोयल, युवा कांग्रेस महासचिव सुमित विकल, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव मुस्तज़ाफ़ चौधरी आदि उपस्थित रहे। 

Also Read

70  लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

7 Sep 2024 09:40 PM

मेरठ मेरठ आईआईए भवन में लोन मेला : 70 लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

एनआरएलएम योजना के अंतर्गत गठित 110 एस एच जी ग्रुपों को रूपये 1 करोड़ 65 लाख के सीसीएल स्वीकृत किये गये। जिसमें से 20 ग्रुप को ऋण मेले मे चेक वितरित किये गये।  और पढ़ें