Meerut News : 30 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही प्रचंड लू, तापमान भी 45 के पार

30 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही प्रचंड लू, तापमान भी 45 के पार
UPT | लू और गर्मी के चलते सूनी हुईं मेरठ की सड़कें।

Jun 14, 2024 02:41

दिन में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक गर्मी से किसी प्रकार की राहत की उम्मीद नहीं है। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है।

Jun 14, 2024 02:41

Short Highlights
  • मेरठ मे सुबह से चल रही धूल भरी हवा
  • मेरठ का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस
  • गमी से मेरठ वासियों को नहीं मिलेगी किसी प्रकार की राहत
Meerut Weather : आज गुरुवार को मेरठ में सुबह से धूल भरी हवा और तेज धूप निकली हुई है। धूल भरी हवाओं की रफ्तार 30 ​किलोमीटर प्रति घंटा है। आज दिन में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक गर्मी से किसी प्रकार की राहत की उम्मीद नहीं है। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे गर्मी और धूप में और तीखापन आया है।  

प्रचंड लू की चपेट में जिला
मेरठ सहित पूरा पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रचंड लू की चपेट में है। प्रचंड गर्मी और लू से गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। सुबह के नौ बजे से लू का एहसास लोगों को होने लगा। बुधवार को दिन के साथ रात भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी गर्म रही। मौसम विभाग की मानें तो अभी गर्मी और लू से किसी प्रकार की राहत की उम्मीद नहीं है। अगले तीन से चार दिनों लोगों को गर्मी और लू से जूझना होगा। मौसम विभाग ने प्रचंड लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

16 जून तक गर्म हवा और भीषण लू की चेतावनी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि ज्यादातर ​जिलों में 16 जून तक गर्म हवा और भीषण लू की चेतावनी है। गर्म हवा और भीषण लू के साथ तापमान ज्यादा रहने के आसार हैं। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं व आसपास के इलाकों में भी लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read

एक साथ उठी पिता और पुत्री की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव, ग्रामीणों के चंदे से हुआ अंतिम संस्कार

5 Jul 2024 09:18 PM

मेरठ Meerut News : एक साथ उठी पिता और पुत्री की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव, ग्रामीणों के चंदे से हुआ अंतिम संस्कार

आज जब पति और लाड़ली बेटी का शव गांव पहुंचा तो पत्नी लता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वो बिलख-बिलख कर समाज के जिम्मेदार लोगों से सवाल करती रही आखिर अकेले चार बच्चों का पालन पोषण कैसे करेगी? और पढ़ें