Monsoon IMD Forcast : 20 जून तक यूपी में मानसून की दस्तक, अगले पांच दिन बूंदाबांदी की संभावना

20 जून तक यूपी में मानसून की दस्तक, अगले पांच दिन बूंदाबांदी की संभावना
UPT | मेरठ सहित पश्चिम यूपी में जल्द मानसून की एंट्री।

Jun 08, 2024 02:55

माना जा रहा है कि मानसून 20 जून तक यूपी में पहुंच जाएगा। इसके बाद 25 जून तक यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश शुरू होने की संभावना है।

Jun 08, 2024 02:55

Short Highlights
  • तेजी से यूपी की ओर बढ़ रहा मानसून
  • मेरठ सहित इन जिलों में पश्चिम विक्षोभ का असर
  • 25 जून तक अधिकांश जिलों में बारिश का दौर 
Meerut Weather News : यूपी में गर्मी से तप रहे जिलों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। केरल में एंट्री के बाद मानसून तेजी से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि मानसून 20 जून तक यूपी में पहुंच जाएगा। इसके बाद 25 जून तक यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश शुरू होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार इन दिनों भीषण गर्मी और लू से मौसम मानसून के अनुकूल बनता जा रहा है। इससे कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून की रफ्तार में तेजी आ रही है। जिससे मानसून उत्तरी भारत के राज्यों की ओर रफ्तार से बढ़ रहा है।  

अगले पांच दिन में बूंदाबांदी और तेज हवा संभव
मानसून में तेजी के कारण अगले पांच दिन तक कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आने वाले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना भी है। इसके अलावा आज शुक्रवार के लिए जो मौसम का जो पूर्वानुमान है उसके मुताबिक यूपी के पश्चिम जिलों और एनसीआर के जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

जल्द ही लोगों को राहत की उम्मीद
बता दें पश्चिम यूपी और दिल्ली एनसीआर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। लेकिन अब इस तापमान से जल्द ही लोगों को राहत की उम्मीद मानसून से मिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 25 जून तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मानसूनी बारिश शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून अपने तय समय के अनुसार चल रहा है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, फिलहाल अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि  दिल्ली सहित एनसीआर में हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसी के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण से सम में बदलाव होगा। 

Also Read

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़क सुरक्षा में बड़ा सुधार, 36 अवैध कट होंगे बंद 

5 Jul 2024 07:08 PM

गौतमबुद्ध नगर Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़क सुरक्षा में बड़ा सुधार, 36 अवैध कट होंगे बंद 

एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडलायुक्त मेरठ ने बैठक की। उनके सामने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने जिले में 36 अवैध कट की सूची प्रस्तुत की... और पढ़ें