Meerut News : हिंदू लड़कियों को यू-ट्यूबर बनाने का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाता था जीशान, पेंटर की बेटी को किया अगवा

हिंदू लड़कियों को यू-ट्यूबर बनाने का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाता था जीशान, पेंटर की बेटी को किया अगवा
UPT | पुलिस आरोपी जीशान को तलाश रही।

May 24, 2024 02:14

मामला दो संगठनों से जुड़ा होने पर हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस जीशान की कुंडली खंगाल रही है। जीशान के फेसबुक अकाउंटर से पुलिस ने काफी वीडियो...

May 24, 2024 02:14

Short Highlights
  • मेरठ में हिंदू संगठनों का थाने में हंगामा 
  • आरोपी जीशान का ठिकाना ढूढ रही पुलिस
  • फेसबुक एकाउंट से पुलिस ने डाउनलोड की वीडियो
Meerut News : मेरठ में हिंदू लड़कियों को यू-ट्यूबर बनाने का झांसा देकर युवक जीशान उनको प्रेमजाल में फंसाता था। जागृति विहार से एक पेंटर की 15 साल की बेटी को अगवा कर जीशान फरार हो गया। मामला दो संगठनों से जुड़ा होने पर हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस जीशान की कुंडली खंगाल रही है। जीशान के फेसबुक अकाउंटर से पुलिस ने काफी वीडियो डाउनलोड की हैं। जिसमें आरोपों की पुष्टि होती है। पुलिस अब जीशान को तलाश रही है। 

किशोरी के पिता की तहरीर पर मेडिकल थाने में मुकदमा
पुलिस के मुताबिक जागृति विहार में रहने वाले पेंटर की 15 साल की बेटी को माधवपुरम में रहने वाला जीशान अगवा कर ले गया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस आरोपी की तत्परता से तलाश कर रही है। 

जीशान के फेसबुक एकाउंट से हिंदू लड़कियों के संपर्क में 
जीशान बड़ा शातिर है। वह हिंदू लड़कियों को झांसे में लेकर प्रेमजाल में फंसाता है। उसके फेसबुक एकाउंट पड़ताल में सामने आया कि बड़ी संख्या में हिंदू लड़कियां दोस्त हैं। आरोप है कि जीशान ने माधवपुरम की कई हिंदू लड़कियों को पहले से प्रेमजाल में फंसा रखा था। उसके जरिए जागृति विहार की किशोरी से दोस्ती की। उसे यू-ट्यूबर बनाने का झांसा दिया। उसके साथ अपनी एक वीडियो बनाकर सात मई को फेसबुक पर अपलोड कर दी। 

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें