'मैं पेड़ की ओट में चला गया था नहीं तो...' : जम्मू कश्मीर के रियासी आतंकी हमले में घायल नोएडा के युवक ने सुनाई आपबीती

जम्मू कश्मीर के रियासी आतंकी हमले में घायल नोएडा के युवक ने सुनाई आपबीती
UPT | घायल युवक

Jun 10, 2024 12:30

नोएडा के रहने वाले बंटी को भी इस आतंकी हमले का शिकार होना पड़ा है। उसकी पीठ में गोली लगी है। उसका इलाज रियासी जिला अस्पताल में किया गया।

Jun 10, 2024 12:30

Noida News : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार की शाम आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की। जिससे बस खाई में जा गिरी और इस घटना में 10 लोगों की मौत और 33 लोगों के घायल हुए हैं। करीब 6-7 आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में बस सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी। खाई में भी आतंकी यात्रियों पर गोलियां बरसाते रहे। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले बंटी को भी इस आतंकी हमले का शिकार होना पड़ा है। उसकी पीठ में गोली लगी है। उसका इलाज रियासी जिला अस्पताल में किया गया।

बंटी ने बताई आपबीती
बंटी ने अपनी दो पड़ोसियों मीरा और लक्ष्मी के साथ बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने शिवखोड़ी गए थे। वहां से लौटते समय आतंकी हमला हो गया। उसने बताया कि अंधाधुंध फायरिंग हो रही थी। फायरिंग के बीच बस सड़क से नीचे खाई की तरफ गिर गई। बस के खाई में गिरने के बाद भी आतंकी फायरिंग करते रहे। यात्रियों की चीख पुकार के बीच बंटी को मीरा और लक्ष्मी की चिंता होने लगी। बंटी ने जैसे ही उन्हें ढूंढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान एक गोली उनकी पीठ पर लगी।

बंटी की सूझबूझ से बची जान
बंटी ने बताया कि पहली गोली लगने के बाद वह अलर्ट हो गया। उसे और गोली लगती उससे पहले वो वह खाई में पेड़ की ओट हो गया। रिसासी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बंटी को जम्मू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा बल और पुलिस के जवान आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। इस घटना में 10 लोगों की मौत और 33 लोगों के घायल हुए हैं। करीब 6-7 आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

नोएडा DM ने टीम को जम्मू भेजा
नोएडा के DM मनीष वर्मा ने बताया- जिले के तीन लोग आतंकी हमले में घायल हुए हैं। जिनके परिवार वालों से जिला प्रशासन संपर्क में है। तीन मेंबर की एक टीम बनाकर जम्मू के लिए रवाना किया है। स्टेट टीम के साथ भी कॉर्डिनेशन किया गया है। साथ ही बता दें कि इस दर्दनाक घटना पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। एनआईए को इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सुरक्षा बल आतंकवादियों की तलाश में लगे हुए हैं।

यूपी के हैं सभी लोग
इस हादसे को लेकर रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने बताया, आतंकवादियों ने घात लगाकर शिव खोड़ी से कटरा के लिए रवाना हुई बस पर गोलीबारी की। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि वे सभी उत्तर प्रदेश के हैं।  इस घटना में 10 लोगों की मौत और 33 लोगों के घायल हुए हैं। 

यूपी के अफसरों को दिए ये निर्देश
वहीं इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर प्रदेश के घायलों के समुचित उपचार और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Also Read

 मिलेगे ये नए फीचर, जानिए नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को कितना होगा लाभ

27 Jul 2024 04:05 PM

मेरठ RRTS कनेक्ट ऐप : मिलेगे ये नए फीचर, जानिए नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को कितना होगा लाभ

ऐप में टिकट बुकिंग से लेकर लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, स्टेशन फ़ैसिलिटीज़, स्टेशन नेविगेशन, लास्ट माइल कनेक्टिविटी, लॉस्ट एंड फाउंड सहित अन्य कई फीचर्स... और पढ़ें