Meerut News : अरब सागर से उठने वाली हवाओं ने बदला रूख तो रूठ गई प्री मानसून बारिश

अरब सागर से उठने वाली हवाओं ने बदला रूख तो रूठ गई प्री मानसून बारिश
UPT | पश्चिम यूपी में कम हुई प्री मानसून बारिश।

Jun 11, 2024 03:44

10 जून से 12 जून के बीच तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। 15 जून के बाद दिन में हल्के बादल की संभावना है। जिससे गर्मी का असर कम होगा।

Jun 11, 2024 03:44

Short Highlights
  • अन्य सालों की अपेक्षा इस बार 50 प्रतिशत कम हुई प्री मानसून बारिश 
  • मई माह में 10 दिन तापमान रहा 45 डिग्री के पार 
  • पश्चिम यूपी में भी पड़ रहा प्री मानसून बारिश कम  का असर
Meerut News : मौसम में लगातार आ रहे बदलाव से मौसम वैज्ञानिक भी चकित हैं। हर साल की तरह होने वाली प्री मानसून बारिश भी इस बार रूठी हुई है। मानसून से पहले होने वाली प्री मानसून बारिश इस बार अन्य साल की अपेक्षा 50 प्रतिशत कम हुई है। बता दें प्री मानसून बारिश मार्च, अप्रैल से जून के मध्य तक होती है। लेकिन इस बार पूरे मई माह में बारिश नहीं हुई। मई में दस दिन तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंचा है। 

प्री मानसून बारिश ना होने का कारण
प्री मानसून बारिश ना होने का कारण भूमध्य सागर और अरब सागर से उठने वाली हवाओं का रूख बदल लेना बताया जा रहा है। जिस कारण से बारिश कम हुई है। मार्च, अप्रैल और मई में जो प्री मानसूनी बारिश 70.9 मिमी होनी चाहिए। वह इस बार 27.9 मिमी ही हो पाई है। मौसम विभाग के अनुसार तीन साल बाद प्री मानसून बारिश में ऐसी कमी आई है। जब इतनी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि तापमान भी मई में 10 दिन 45 डिग्री के ऊपर रहा है।

अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया
रविवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। मेरठ की तरह ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्री मानसूनी बारिश पर असर पड़ा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि भूमध्य सागर और अरब सागर से उठने वाली हवाओं का रुख इस बार महाराष्ट्र व दक्षिण भारत की ओर रहा है। इसकी वजह से बारिश नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि बारिश न होने से गर्मी चरम पर है। इससे पहले इस प्रकार की गर्मी मेरठ और आसपास के जिलों में नहीं पड़ी। उन्होंने बताया कि हवाओं का रुख अभी यूपी की ओर से नहीं है। इसकी वजह से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम है। प्री मानसूनी सीजन मार्च, अप्रैल और मई के बीच रहता है। इसमें 15 जून से पहले तक भी मान लिया जाता है। 

12 जून तक गर्म हवाओं के आसार
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक हफ्ते के पूर्वानुमान के अनुसार 12 जून तक मेरठ और आसपास के जिलों में गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। 10 जून से 12 जून के बीच तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। 15 जून के बाद दिन में हल्के बादल की संभावना है। जिससे गर्मी का असर कम होगा। इसके बाद भी तापमान 42 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। 
 

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें