Meerut News : संजीव बालियान ने अब संगीत सोम को भेजा 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस

संजीव बालियान ने अब संगीत सोम को भेजा 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस
UPT | डॉ. संजीव बालियान और संगीत सोम।

Jun 14, 2024 02:58

अब संजीव बालियान और संगीत सोम के बीच इस लड़ाई में नया मोड़ आ गया है। संजीव बालियान ने अपनी ही पार्टी के नेता संगीत सोम को 10 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजकर लीगल कार्यवाही की शुरूआत की है। 

Jun 14, 2024 02:58

Short Highlights
  • भाजपा के भीतर दो दिग्गजों की लड़ाई अब चरम पर 
  • संजीव बालियान के लोकसभा चुनाव हार के बाद से जंग हुई तेज 
  • मानहानि का नोटिस भेजकर संजीव बालियान ने लीगल कार्यवाही शुरू की
Sanjeev Baliyan and Sangeet Som controversy : मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा नेता पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच चल रहा विवाद अब चरम पर है। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब कानूनी कार्यवाही तक पहुंच गई है। 

संगीत सोम को 10 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजकर की लीगल कार्रवाई
संजीव बालियान द्वारा संगीत सोम को शिखंडी बताए जाने के बाद उन्होंने संजीव बालियान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। अब संजीव बालियान और संगीत सोम के बीच इस लड़ाई में नया मोड़ आ गया है। संजीव बालियान ने अपनी ही पार्टी के नेता संगीत सोम को 10 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजकर लीगल कार्रवाई की शुरुआत की है। 

पूर्व विधायक संगीत सोम ने मेरठ में की थी प्रेसवार्ता
बता दें पूर्व विधायक संगीत सोम ने मेरठ कैंट स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता करके पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये थे। इसी बीच संगीत सोम के लैटर पेड पर एक प्रेस नोट बांटा गया था। जिसमें आरोप की पूरी सूची लिखी हुई थी। प्रेस नोट में संगीत सोम ने आरोप लगाया था कि संजीव बालियान ने ऑस्ट्रेलिया में एक बैनामा अपने नाम कराया है। यह बैनामा उनके द्वारा अपने मित्र संजीव सहरावत उर्फ संजीव खदडू के सहयोग से कराया गया है।

आरोपों को संजीव बालियान ने बेबुनियाद बताया
संगीत सोम ने इसक अलावा और भी कई ऐसे आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को संजीव बालियान ने बेबुनियाद बताया था। संगीत सोम ने भाजपा से जुड़े कई लोगों को अपने आरोपों में घसीटा है। इन्हीं आरोपों को लेकर संजीव बालियान ने अब कानूनी कार्यवाही करते हुए पूर्व विधायक संगीत सोम को संजीव सहरावत उर्फ संजीव खडदू द्वारा 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस देकर जवाब मांगा है। इसमें संगीत सोम से नोटिस भेजने के लिए 25,000 रुपये वकील फीस के लिए अलग से मांगी गई है।

Also Read

बागपत में बिलसेरी, बिसलारी और बिसल्लेरी पानी की बोतल पर चला बाबा का बुलडोजर

6 Oct 2024 04:33 PM

बागपत Baghpat news : बागपत में बिलसेरी, बिसलारी और बिसल्लेरी पानी की बोतल पर चला बाबा का बुलडोजर

दूसरी बार जिलाधिकारी के सामने आई नकली पानी की बिसलेरी बोतल। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई। और पढ़ें