Meerut News : मेरठ के नेताओं से अखिलेश ने पूछा, मेरठ लोकसभा चुनाव क्यों हारी सपा!

मेरठ के नेताओं से अखिलेश ने पूछा, मेरठ लोकसभा चुनाव क्यों हारी सपा!
UPT | मेरठ के सपाइयों के साथ लोकसभा चुनाव की हार की समीक्षा की

Aug 13, 2024 14:21

सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा भाजपा प्रत्याशी अभिनेता अरुण गोविल से करीब 10 हजार वोटों के अंतर से हारी थीं। सपा की हार की वजह आपसी कलह बताई गई थी।

Aug 13, 2024 14:21

Short Highlights
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की हार की समीक्षा
  • मेरठ लोकसभा चुनाव में सपा कड़े मुकाबले में हारी 
  • अखिलेश ने सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि किए तलब 
Meerut News : मेरठ लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के बाद सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा चुनाव हार गईं थीं। सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के चुनाव हार का कारण सपा के भीतरीघात और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका साथ नहीं देना बताया गया था। इसको लेकर पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने सरधना विधायक अतुल प्रधान पर खुलकर आरोप लगाए थे।

मेरठ लोकसभा चुनाव हार की समीक्षा
आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मेरठ लोकसभा चुनाव हार की समीक्षा कर रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मेरठ के सपाइयों के साथ लोकसभा चुनाव की हार की समीक्षा की। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा में होने वाले उप चुनाव की तैयारियों पर रणनीति तैयार की। बैठक में सपा विधायक, पूर्व व वर्तमान जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर पदाधिकारी शामिल हुए हैं।

मात्र 10 हजार वोटों के अंतर से सपा हारी चुनाव 
मेरठ लोकसभा चुनाव में सपा कड़े मुकाबले में हारी थी। सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा भाजपा प्रत्याशी अभिनेता अरुण गोविल से करीब 10 हजार वोटों के अंतर से हारी थीं। सपा की हार की वजह आपसी कलह बताई गई थी। चुनाव में हार के बाद सपाइयों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए थे। अब उन सभी आरोप और प्रत्यारोपी की आज समीक्षा हो रही है।

पार्टी सूत्रों की माने तो---
पार्टी सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नाराजगी भी जाहिर कर सकते हैं। मेरठ से सपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अध्यक्ष अखिलेश यादव की बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच गए थे।

लोकसभा चुनाव की समीक्षा और उप चुनाव की तैयारी
बैठक में शहर विधायक रफीक अंसारी, किठौर विधायक शाहिद मंजूर, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, लोकसभा प्रत्याशी सुनीता वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव आकिल मुर्तजा, नीरज पाल, अंकित शर्मा, प्रदेश सचिव जितेंद्र गुर्जर, विधानसभा अध्यक्षों में मेराज महलका, सचिन गुर्जर और आस मोहम्मद हैं। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि वह लखनऊ हैं। बैठक गोपनीय है। इसमें लोकसभा चुनाव की समीक्षा और उप चुनाव की तैयारी पर चर्चा होगी।

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें