आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश सरकार तथा मेरठ एवं मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन पर संगीत सोम-संजीव बालियान प्रकरण में मूल मुद्दे से भटककर निरर्थक बातों पर ध्यान देने का आरोप लगाया है।
Meerut News : संगीत सोम और संजीव बालियान प्रकरण में कूदी आजाद अधिकार सेना, प्रशासन पर लगाए ये आरोप
Jun 15, 2024 01:21
Jun 15, 2024 01:21
- आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी किया वीडियो
- मेरठ और मुजफ्फरनगर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
- उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा की चुप्पी पर साधा निशाना
मूल मुद्दे से भटककर निरर्थक बातों पर ध्यान देने का आरोप
दोनों तरफ से आरोपों और प्रत्यारोपों के बीच अब आजाद अधिकार सेना ने यूपी सरकार, मेरठ पुलिस प्रशासन और मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश सरकार तथा मेरठ एवं मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन पर संगीत सोम-संजीव बालियान प्रकरण में मूल मुद्दे से भटककर निरर्थक बातों पर ध्यान देने का आरोप लगाया है।
एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं
उन्होंने कहा कि इस मामले में संगीत सोम और संजीव बालियान ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। किंतु इन तथ्यों की जांच करने की जगह पूरी जांच इस बात की हो रही है कि संगीत सोम के प्रेसवार्ता में पर्चा किसने बांटा। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि आजाद अधिकार सेना 'पर्चा किसने बांटा' जैसे गैरजरुरी मुद्दे पर ध्यान देने की जगह पक्ष विपक्ष द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग करती है। अमिताभ ठाकुर ने दोनों नेताओं के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित करने का अनुरोध किया है।
Also Read
6 Oct 2024 04:53 PM
यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान ने देशभर में तनाव फैला दिया है। गाजियाबाद और महाराष्ट्र के अमरावती में हालात बेकाबू हो गए। इसी बीच 7 से अधिक एफआईआर दर्ज कर करीब 200 से ज्यादा लोगों... और पढ़ें