Baghpat News : महिला रोजगार मेला में 171 महिलाओं को मिली नौकरी, डीएम ने बांटा आफर लेटर

महिला रोजगार मेला में 171 महिलाओं को मिली नौकरी, डीएम ने बांटा आफर लेटर
UPT | बागपत में आयोजित रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र के साथ महिलाएं।

Sep 14, 2024 09:18

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत के पृथ्वी सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में 30 महिलाओं को सांसद बागपत डॉ0 राजकुमार सांगवान एवं जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

Sep 14, 2024 09:18

Short Highlights
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत लगा रोजगार मेला
  • सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में महिला रोजगार मेला 
  • महिला रोजगार मेले में 18 निजी कंपनियों ने  लिया भाग 
Baghpat News : बागपत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में महिला रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले के मुख्य अतिथि डॉक्टर राजकुमार सांगवान व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह रहे। जनपद में महिला रोजगार मेला प्रथम बार अयोजित किया गया जिसमें करीब 18 कंपनी द्वारा प्रतिभाग किया। इच्छुक महिलाएं अपने समस्त शैक्षिक, तकनीकी एवं अनुभव संबंधी अभिलेख एवं पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड इत्यादि के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हुई और उन्हें ऑफर लेटर देकर सम्मानित किया गया।

655 महिलाओं द्वारा साक्षात्कार दिया
भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत आज सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, बागपत में जनपद स्तरीय महिला रोजगार मेले के अवसर पर महिला रोजगार मेले में 18 निजी कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में 655 महिलाओं द्वारा साक्षात्कार दिया गया। इनमें से 171 महिलाओं को विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के उपरांत विभिन्न पदों पर चयनित किया गया।  मेले का आयोजन महिला कल्याण विभाग एवं सेवायोजन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मेले के आयोजन में सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, राजकीय आईटीआई खेकड़ा, राजकीय पॉलिटेक्निक कोताना एवं किरठल, जिला उद्योग केन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उप्र कौशल विकास मिशन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित महिलाओं को
विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित महिलाओं को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत के पृथ्वी सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में 30 महिलाओं को सांसद बागपत डॉ0 राजकुमार सांगवान एवं जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। पृथ्वी सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में सांसद बागपत डॉ0 राजकुमार सांगवान द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु रोजगार मेले नियमित रूप से कराने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

समाज में अपना योगदान देने के लिये प्रेरित किया गया
जिलाधिकारी ब जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा महिलाओं को समाज में अपना योगदान देने के लिये प्रेरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी  नीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न महिला मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित महिलाओं से समाज में अपना बहुमूल्य योगदान देने हेतु प्रेरित किया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत की प्राचार्या डॉ0 राजलक्ष्मी ने कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति एवं युवा शक्ति विषयों पर अपने विचार व्यक्त कर उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया। मंच का संचालन डॉ0 अरविन्द वर्मा (प्रवक्ता) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महिला रोजगार मेले में
इस अवसर पर महिला रोजगार मेले में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सक्सेना, उपायुक्त उद्योग  अर्चना, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी  तूलिका शर्मा, राजकीय आई0टी0आई0 खेकड़ा के प्रधानाचार्य परवेज खान, जिला प्रोबेशन अधिकारी  मौहम्मद मुषफेकीन, जिला रोजगार सहायता अधिकारी विपिन कुमार, संरक्षण अधिकारी  दीपांजली, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती ममता शर्मा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित रहे। 

Also Read

लग्जरी फ्लैट बनाने वाली कंपनी द्वारा धोखाधड़ी मामले में ईडी का मेरठ सहित देश भर में छापा

18 Sep 2024 11:06 AM

मेरठ Meerut News : लग्जरी फ्लैट बनाने वाली कंपनी द्वारा धोखाधड़ी मामले में ईडी का मेरठ सहित देश भर में छापा

हाईकोर्ट के आदेश पर बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। अदालत ने अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई जारी रखने को कहा। जिसके बाद दिल्ली स्थित ईडी के जोनल कार्यालय की टीमों ने देशभर में कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी और पढ़ें