पुरा महादेव गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना। यह सम्मान विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा प्रदान किया गया...
बेस्ट टूरिज्म विलेज 2024 : बागपत का पुरा महादेव बना देश का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव, उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Sep 28, 2024 16:53
Sep 28, 2024 16:53
- पुरा महादेव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया सम्मानित
- 36 गांवों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया
हेरिटेज श्रेणी में सम्मानित हुआ पुरा महादेव
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस साल 36 गांवों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जिनमें पुरा महादेव भी शामिल है। पुरा महादेव गांव को हेरिटेज श्रेणी में सम्मानित किया गया है, जिसने राज्य को एक विशेष पहचान दिलाई है। यह गांव अपने प्राचीन शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों को आकर्षित करता है। इस गांव की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक महत्व ने इसे एक अद्वितीय पर्यटन स्थल बना दिया है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिला है।
स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर
पर्यटन मंत्री ने आगे बताया कि पुरा महादेव गांव में स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। यहां कई होमस्टे बनाए गए हैं, जहां पर्यटक ग्रामीण माहौल में ठहरकर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। इसके साथ ही, समूह बनाकर स्थानीय उत्पादों के निर्माण की योजना बनाई जा रही है, जिससे पर्यटक इन उत्पादों को खरीद सकें और इससे ग्रामीणों की आय में और बढ़ोतरी हो सके।
गांव को और विकसित करने की योजना
ग्रामीण पर्यटन विकास योजना के तहत पुरा महादेव गांव को और विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके अंतर्गत होमस्टे सुविधाओं का निर्माण, स्थानीय व्यंजनों पर आधारित खानपान व्यवस्था और स्थानीय हस्तशिल्प के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इन पहलों से यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और गांव के पर्यटन को बढ़ावा देने की उम्मीद है।
तीन चरणों में होता है सर्वश्रेष्ठ गांव का चयन
दरअसल, यह चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले, जिला स्तर पर शीर्ष 5 गांवों का चयन किया जाता है, जिन्हें राज्य सरकार के लिए अनुशंसित किया जाता है। इसके बाद, राज्य स्तर से तीन गांवों की सूची मंत्रालय को भेजी जाती है। अंत में, राष्ट्रीय स्तर पर मंत्रालय द्वारा अंतिम चयन किया जाता है।
प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है
बता दें कि पुरा महादेव गांव को प्राचीन काल से एक प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है, खासकर शिव भक्तों के लिए। यह मंदिर न केवल उत्तर प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस स्थान के महत्व को ध्यान में रखते हुए, पर्यटन मंत्रालय द्वारा इसे विकसित करने की योजना बनाई गई है। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और इसे पर्यटन मानचित्र पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत का 'मिनी गोवा' : पीटीआर में 53 हजार तक पहुंची सैलानियों की संख्या, बाघों के अद्भुत नजारों ने बढ़ाया पर्यटन
Also Read
28 Sep 2024 06:25 PM
हापुड़ में मां-बेटी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि मां-बेटी की हत्या 4-5 दिन पहले की गई है... और पढ़ें