अखिलेश यादव ने बागपत में हर बिरादरी में सेंधमारी शुरू कर दी है। सपा ने अपने कोर वोट बैंक यादवों को खुश करने के लिए जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव को बनाया। जाटों को खुश करने के लिए लोकसभा प्रभारी मनोज चौधरी को बना दिया है।
Lok Sabha Election 2024 : बागपत में चौधरी जयंत को घेरने के लिए अखिलेश ने बनाया ये फुलप्रूफ प्लान
Feb 28, 2024 16:38
Feb 28, 2024 16:38
- कांग्रेस-सपा गठबंधन से बागपत लोकसभा सीट पर बने नए समीकरण
- मुस्लिम,यादव के बाद जाटों और गुर्जरों को गठबंधन के पक्ष में लाने पर जोर
- बागपत से गुर्जर बिरादरी का प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी
सपा ने जाट बिरादरी से लोकसभा प्रभारी बनाया
बागपत में रालोद को घेरने के लिए अखिलेश यादव ने चारों ओर से हर बिरादरी के मतदाताओं में सेंधमारी कर जयंत के लिए मुश्किल खड़ी करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद सपा ने बागपत में मुस्लिम, यादव के बाद जाटों व गुर्जरों को अपने पक्ष में लाने के लिए काम शुरू किया है। शुरूआत में बागपत में सपा ने जाट बिरादरी से लोकसभा प्रभारी बनाया है। वहीं माना जा रहा है कि इस सीट पर किसी गुर्जर प्रत्याशी को मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद अन्य बिरादरी के वोटबैंक में सेंधमारी की जाएगी।
सपा ने अपने कोर वोटर यादव बिरादरी से बनाया जिलाध्यक्ष
कांग्रेस और सपा के बीच पिछले सप्ताह तक गठबंधन को लेकर खींचतान चल रही थी। ऐसे में गठबंधन नहीं होने से भाजपा और रालोद के पक्ष में राजनीतिक समीकरण बन रहे थे। लेकिन अब जबकि कांग्रेस और सपा गठबंधन हो चुका है तो ऐसे में बागपत के समीकरण भी बिगड़ गए हैं। अखिलेश यादव रालोद के चौधरी जयंत को बागपत में घेरने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए अखिलेश यादव ने बागपत में हर बिरादरी में सेंधमारी शुरू कर दी है। सपा ने अपने कोर वोट बैंक यादवों को खुश करने के लिए जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव को बनाया। जाटों को खुश करने के लिए लोकसभा प्रभारी मनोज चौधरी को बना दिया है। ऐसे में वह जाटों के बीच सेंधमारी करेंगे। सपा ने अब अपनी नजर गुर्जर बिरादरी पर टिका दी है।
बागपत लोकसभा सीट पर गुर्जर मतदाताअें की संख्या दो लाख से अधिक
इसका बड़ा कारण यह है कि बागपत लोकसभा सीट पर गुर्जर मतदाताअें की संख्या दो लाख से अधिक है। ऐसे में इन मतदाताओं को अपने साथ करने के लिए गुर्जर प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। माना जा रहा है कि भाजपा के साथ रालोद का गठबंधन होने पर मुस्लिम मतदाताओं का रूझान कांग्रेस और सपा गठबंधन की ओर होगा। इसके साथ ही कांग्रेस का कोर वोटर भी गठबंधन के कारण सपा के पास जा सकता है। इसको देखते हुए ही सपा ने गुर्जर, ब्राह्मण, दलित और कश्यप को अधिक से अधिक अपने साथ करके भाजपा और रालोद के लिए मुश्किल खड़ी करने की कोशिश में हैं।
सपा में हर वर्ग को साथ जोड़ने के लिए काम
सपा के लोकसभा प्रभारी मनोज चौधरी का कहना है कि सपा में हर वर्ग को साथ जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है। सभी सिस्टम में बदलाव चाहते है और उसके लिए काम कर रहे हैं। जहां तक प्रत्याशी की बात है तो उसका पता भी जल्द चल जाएगा।
रालोद के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा का कहना है कि रालोद के साथ किसान, मजदूर और व्यापारी सहित हर वर्ग जुड़ा है। भाजपा से गठबंधन के बाद और बेहतर चुनाव लड़ा जाएगा। रालोद प्रत्याशी को सभी चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। रालोद प्रत्याशी को बागपत से जीत दिलाकर लोकसभा भेजा जाएगा।
Also Read
20 Sep 2024 10:54 AM
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और एक चेन स्नेचर के बीच गुरुवार रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें