Baghpat News : बागपत में स्क्रैप फैक्टरी में भीषण आग, चार गाड़ियों के साथ पहुंचे फायर फाइटर

बागपत में स्क्रैप फैक्टरी में भीषण आग, चार गाड़ियों के साथ पहुंचे फायर फाइटर
UPT | बागपत में स्क्रैप फैक्टरी में आग पर काबू पाते फायर फाइटर।

Jun 08, 2024 23:37

स्क्रैप फैक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। फैक्टरी में प्लास्टिक का स्क्रैप होने के कारण आग ने जल्द ही तेजी पकड़ ली।

Jun 08, 2024 23:37

Short Highlights
  • काम कर रहे मजदूरों ने भागकर बचाई अपनी जान
  • दमकल की चार गाड़ियों के साथ पहुंचे फायर फाइटर
  • फैक्टरी में रखा प्लास्टिक स्क्रैप जलकर हुआ राख
Baghpat News : बागपत औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्ररी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्ररी में आग लगने पर वहां काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। फैक्टरी में आग की सूचना पर पुलिस और दमकल की चार गाड़ियों के साथ फायर फाइटर भी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर फाइटरों ने आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि  स्क्रैप फैक्टरी में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

फैक्टरी में प्लास्टिक स्क्रैप रखा हुआ था
फैक्टरी में प्लास्टिक स्क्रैप रखा हुआ था। जिसके कारण आग और तेजी से फैली और देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें आसमान में उठने लगी। आग के धुंआ के कारण करीब एक किलोमीटर के दायरे में अंधेरा हो गया। प्लास्टिक जलने से निकले धुंआ से लोगों को परेशानी होने लगी। लोगों की आंख में जलन और सांस लेने की शिकायत हुई।

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर फाइटरों ने आग पर काबू पा ​लिया
हालांकि करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर फाइटरों ने आग पर काबू पा ​लिया और कुछ देर बाद वातावरण भी ठीक हो गया। फायर ब्रिगेड के एसआई आशु मलिक ने बताया कि स्क्रैप फैक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। फैक्टरी में प्लास्टिक का स्क्रैप होने के कारण आग ने जल्द ही तेजी पकड़ ली। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में रखा पूरा प्लास्टिक स्क्रैप जलकर राख हो गया है।  

Also Read

खाडी के देशों में महक रही मेरठ की बासमती, 152 देशों में है बासमती की डिमांड

5 Jul 2024 09:52 AM

मेरठ Meerut News : खाडी के देशों में महक रही मेरठ की बासमती, 152 देशों में है बासमती की डिमांड

देश में बासमती की फसल यूपी समेत सात राज्यों में की जाती है। यूपी की मिटटी में पैदा होने वाली बासमती के स्वाद के विदेशी भी दीवाने हैं। यहीं कारण है कि बासमती का निर्याय साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है। और पढ़ें