सनसनीखेज वारदात : सोनीपत में मां ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर शव यूपी के बागपत में फेंका

सोनीपत में मां ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर शव यूपी के बागपत में फेंका
UPT | बागपत पोस्टमार्टम हाउस।

Feb 23, 2024 14:55

सोनीपत के आदर्श नगर निवासी महिला ने एक दिन पहले अपने दसा साल के बेटे वंश और सात साल के बेटे यश के अपहरण का मुकदमा सिविल लाइन थाना में दर्ज कराया था।

Feb 23, 2024 14:55

Short Highlights
  •  गन्ने के खेत में पड़े मिले दोनों मासूम भाइयों के शव
  • पुलिस ने मां पर हत्या का संदेह जताया
  • पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया 
Baghpat Crime News : हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले दो मासूम भाइयों की हत्या कर शव बागपत में फेंक दिया गया। हरियाणा पुलिस ने शक के आधार पर जब मृतक बच्चों की मां से पूछताछ की तो दोनों की हत्या की जानकारी पता चली। पूछताछ के आधार पर ही पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का अपने पति से पहले ही तलाक हो चुका है।
हरियाणा के सोनीपत जिले के आदर्श नगर रहने वाले दो सगे भाइयों के शव बागपत जिले के बाघू और नौराजपुर गांव के गन्ने के खेत में मिले हैं। मां ने दोनों बच्चों की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या किए जाने का पता लगा। 

सोनीपत के सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई थी रिपोर्ट 
सोनीपत के आदर्श नगर निवासी महिला ने एक दिन पहले अपने दसा साल के बेटे वंश और सात साल के बेटे यश के अपहरण का मुकदमा सिविल लाइन थाना में दर्ज कराया था। पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या किए जाने का पता लगा। बताया जा रहा है कि पुलिस रात में इसी मामले में महिला के परिचित युवक से पूछताछ करने गई तो उसने छत से छलांग लगा दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

दोनों बच्चों को स्कूल पर छोड़कर काम पर गई
महिला रूबी ने पुलिस को बताया था कि उसका पति से सात साल पहले तलाक हो गया है। वह अपने साल के बेटे वंश और सात साल के बेटे यश के साथ रहती है। 21 फरवरी को वह दोनों बेटों को मशद मोहल्ला स्थित स्कूल में छोड़कर काम पर गई थी। शाम को घर वापस आई तो दोनों बेटे नहीं मिले। स्कूल में पता करने पर जानकारी मिली कि दोनों बच्चे स्कूल से घर जा चुके हैं। उसने शक जताया था कि उनके बच्चों का किसी ने अपहरण कर लिया है।

पुलिस ने देर रात बच्चों के शव बरामद कर लिए
जिस पर पुलिस ने 22 फरवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर बच्चों की मां से पूछताछ की तो उसने बागपत के पास बच्चों को मारने व जंगल में फेंकने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने देर रात बच्चों के शव बरामद कर लिए है। सोनीपत व बागपत पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है।

सोनीपत पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर शव बरामद किए गए। बागपत के एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोनीपत पुलिस ने बच्चों की मां से पूछताछ की तो उसने हत्या करके गन्ने के खेत में फेंकने की बात बताई थी। जिसके बाद सोनीपत पुलिस रात में करीब तीन बजे यहां पहुंची और बच्चों के शव बरामद कर लिए। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें