Meerut News : वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच मेरठ जीमखाना मैदान की रामलीला का भूमि पूजन

वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच मेरठ जीमखाना मैदान की रामलीला का भूमि पूजन
UPT | मेरठ जीमखाना मैदान में रामलीला मंचन से पहले भूमि पूजन करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।

Sep 26, 2024 21:49

भूमि पूजन करने का उद्देश्य रामलीला मंचन दौरान किसी भी प्रकार का मानसिक, भौतिक अध्यात्मिक , आर्थिक व अन्य किसी भी प्रकार का विघ्न लीला मंचन के दौरान ना आए इसके लिए प्रभु की आराधना की जाती है।

Sep 26, 2024 21:49

Short Highlights
  • सैकड़ों साल पुरानी है मेरठ की जीमखाना रामलीला 
  • मेरठ के बैंड रामधुन बजाते हुए पहुंचे जीमखाना मैदान
  • रामलीला मंचन से पूर्व भूमि पूजन की प्रथा सैकड़ों वर्षों से होती आई
Meerut News : मेरठ की सैकड़ों वर्ष पुरानी जीमखाना रामलीला का आज भूमि पूजन किया गया। इस दौरान घोषणा की गई कि रामलीला का मंचन एक अक्टूबर से शुरू होगा।  जिमखाना मैदान बुढ़ाना गेट पर एक अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली रामलीला मंचन का भूमि पूजन के दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भगवान श्रीराम के भजन करते हुए पहुंचे
इस दौरान श्री सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर के सभी पदाधिकारी ,सदस्य तथा रामलीला मंचन करने आए कलाकार व अन्य भक्तजन, मुख्य उद्घाटनकर्ता, भूमि पूजनकर्ता  बैंड बाजे द्वारा बजाई गई रामधुन के बीच बारात के साथ मंदिर से पैदल जिमखाना मैदान भूमि पूजन स्थल पर भगवान श्रीराम के भजन करते हुए पहुंचे। रामलीला मंचन से पूर्व भूमि पूजन करने की यह प्रथा सैकड़ों वर्षो से चलती आई है।

धरती माता को मनाया जाता है
भूमि पूजन करने का उद्देश्य रामलीला मंचन दौरान किसी भी प्रकार का मानसिक, भौतिक अध्यात्मिक , आर्थिक व अन्य किसी भी प्रकार का विघ्न लीला मंचन के दौरान ना आए इसके लिए प्रभु की आराधना की जाती है। उनकी पूजा उपासना की जाती है। धरती माता को मनाया जाता है।

विधि विधान के साथ आचार्य द्वारा भूमि पूजन कराया
वैदिक मंत्रों के उच्चारण व विधि विधान के साथ सनातन धर्म मंदिर के आचार्य द्वारा भूमि पूजन कराया गया। भूमि पूजन के पश्चात भगवान श्रीराम का पूजन तिलक मुकेश गौड़ कामाख्या इंडस्ट्रीज ने किया। भूमि पूजन के पश्चात श्रीराम व लक्ष्मण जी के तिलक के पश्चात प्रथा अनुसार जो कलाकार भगवान श्री राम व लक्ष्मण जी का मंचन करेंगे वह आज से रामलीला का मंचन की समाप्ति तक सात्विक जीवन में रहेंगे। इस मौके पर कुलदीप शर्मा, मुकेश गौड़, पुलकित अग्रवाल, सचिन, राकेश गर्ग, मनोज गुप्ता, योगेंद्र अग्रवाल, विपुल सिंघल और मनोज जिंदल सहित बड़ी संख्या में भक्ति उपस्थित रहे।

Also Read

एनसीआरटीसी ने बर्लिन में यूआईसी सस्टेनेबिलिटी इम्पैक्ट अवार्ड्स 2024 में जीते दो पुरस्कार

27 Sep 2024 12:47 PM

मेरठ Meerut News : एनसीआरटीसी ने बर्लिन में यूआईसी सस्टेनेबिलिटी इम्पैक्ट अवार्ड्स 2024 में जीते दो पुरस्कार

एनसीआरटीसी की यह उपलब्धि राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर भविष्य की शहरी पारगमन परियोजनाओं के लिए एक नया मानदंड स्थापित करती है। और पढ़ें