मेरठ में भाजपा नेता के बिगड़े बोल : कहा-अखिलेश यादव के शरीर में औरंगजेब-बाबर और गोरी की आत्मा घुस गई

कहा-अखिलेश यादव के शरीर में औरंगजेब-बाबर और गोरी की आत्मा घुस गई
UPT | व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनको संबोधित किया।

Sep 10, 2024 01:33

उत्तर प्रदेश में जहर का बीज बोने वाले लोग हैं। इनसे हमें सावधान रहना चाहिए। इनसे सावधानी हटी दुर्घटना घटी, यह उस किस्म के लोग हैं

Sep 10, 2024 01:33

Short Highlights
  • पहले भी बयान देकर मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहे हैं विनीत शारदा
  • इन दिनों चल रहा है भाजपा का सदस्यता महापर्व अभियान 
  • व्यापारियों को संबोधित करते हुए अखिलेख के खिलाफ दिया बयान 
Meerut BJP News : मेरठ में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा हसनपुर-कला एवं माछरा और शाहजापुर पहुंचे। जहां उन्होंने व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनको संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा विश्व की अगर सबसे बड़ी कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।

मान सम्मान व स्वाभिमान की सदैव रक्षा करती आई
भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस के साथ-साथ व्यापारियों की, लघु उधमियों की, किसानों के मान सम्मान व स्वाभिमान की सदैव रक्षा करती आई है। भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास को साथ लेकर के चलती है। 

योगी की सरकार आई है जबसे उत्तर प्रदेश में रामराज्य
शारदा ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में लूट डकैती हत्या रंगदारी चौथ वसूली से उत्तर प्रदेश जलता था। विनीत शारदा ने कहा जब से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार आई है जब से उत्तर प्रदेश में रामराज्य है। विनीत अग्रवाल शारदा ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने जिस प्रकार से कल कहा है कि जब उनकी सरकार आएगी तो गोरखपुर की ओर बुलडोजर का मुंह मोड़ देंगे।

इस बयान को गंभीरता से लेना चाहिए
इस बयान को गंभीरता से लेना चाहिए। अखिलेश यादव अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वह इतनी हल्की बात करते हैं। गोरखपुर गोरखनाथ की पीठ है आज वह गोरखनाथ की पीठ की ओर बुलडोजर की बात करते हैं और कल को वह अयोध्या के राम मंदिर बुलडोजर की बात करेंगे, काशी में काशी विश्वनाथ के मंदिर पर बुलडोजर की बात करेंगे, यह सनातन धर्म का अपमान ऐसे लोगों से भारत और उत्तर प्रदेश की जनता को सावधान रहना चाहिए। 

औरंगजेब की मानसिकता से काम करने वाले लोग
साथ ही कहा कि अखिलेश यादव के शरीर में औरंगजेब-बाबर और गौरी की आत्मा घुस आई है। यह गौरी-बाबर और औरंगजेब की मानसिकता से काम करने वाले लोग जनता को जातपात में बांटने वाले लोग हैं। उत्तर प्रदेश में जहर का बीज बोने वाले लोग हैं। इनसे हमें सावधान रहना चाहिए। इनसे सावधानी हटी दुर्घटना घटी, यह उस किस्म के लोग हैं चाहे कांग्रेस हो, सपा हो, कम्युनिस्ट पार्टी हो या बसपा हो ये सब लोग एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। विनीत शारदा ने कहा कि मै उन अधिकारियों को चेतावनी देना चाहता हूं जो अभी भी समाजवादी पार्टी कि मानसिकता से अगर काम करेंगे और उनके लिए ठीक नहीं होगा। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें