Meerut News : परतापुर थाने में चल रहा भाकियू का धरना खत्म, चुनाव में धांधली की जांच के लिए कमेटी गठित

परतापुर थाने में चल रहा भाकियू का धरना खत्म, चुनाव में धांधली की जांच के लिए कमेटी गठित
UPT | परतापुर थाना पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा भाकियू नेताओं से बात करते हुए।

Oct 10, 2024 07:18

देर रात परतापुर थाने में चल रहे भाकियू के धरने के बीच ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा के साथ पहुंचे।

Oct 10, 2024 07:18

Short Highlights
  • परतापुर थाने में 13 दिन से चल रहा था भाकियू का धरना 
  • गन्न समिति चुनाव में भाकियू ने लगाया था धांधली का आरोप
  • जिलाधिकारी दीपक मीणा देर रात पहुंचे धरनारत किसानों के बीच 
Meerut News : मेरठ के परतापुर थाने में पिछले 13 दिन से चल रहा धरना देर रात समाप्त हो गया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया परतापुर थाने पर भारतीय किसान यूनियन का 13 दिनों से चला आ रहा धरना 10 दिनों के लिए स्थगित किया गया है। 

गन्ना समिति के चुनाव में लगाए आरोपों की जांच
भारतीय किसान यूनियन और किसानों द्वारा गन्ना समिति के चुनाव में लगाए आरोपों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्य जांच समिति बनाई है। जिला प्रशासन ने किसानों से 10 दिनों का समय मांगा है। ​भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि धरने को खत्म नहीं किया इसे दस दिन के लिए स्थगित किया गया है। वहीं इस बारे में जब जिलाधिकारी दीपक मीणा से बात की गई तो उनका कहना था कि किसानों का धरना समाप्त हो गया है। गन्ना समिति चुनाव में धांधली के आरोपी की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। 

किसानों और जिलाधिकारी के बीच काफी लंबी वार्ता
देर रात परतापुर थाने में चल रहे भाकियू के धरने के बीच ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा के साथ पहुंचे। जहां पर किसानों और जिलाधिकारी के बीच काफी लंबी वार्ता हुई। जिसके बाद जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किसानों से 10 दिन का समय मांग कर जांच के लिए टीम गठित करने का आश्वासन दिया। जिस पर भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने  सहमति जताते हुए प्रशासन को 10 दिन का समय देकर धरने को स्थगित कर दिया। भारतीय किसान यूनियन और किसानों द्वारा गन्ना समिति के चुनाव में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्य जांच समिति बनाई है। 

Also Read

सपा विधायक अतुल प्रधान आज विक्टोरिया पार्क में देंगे धरना, देर रात तक चली बातचीत बेनतीजा

10 Oct 2024 07:35 AM

मेरठ Meerut News : सपा विधायक अतुल प्रधान आज विक्टोरिया पार्क में देंगे धरना, देर रात तक चली बातचीत बेनतीजा

सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि धरना विक्टोरिया पार्क में होगा। बता दें सपा विधायक को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। सपा विधायक धरना के लिए पिछले काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। और पढ़ें