Meerut News : सपा विधायक अतुल प्रधान आज विक्टोरिया पार्क में देंगे धरना, देर रात तक चली बातचीत बेनतीजा

सपा विधायक अतुल प्रधान आज विक्टोरिया पार्क में देंगे धरना, देर रात तक चली बातचीत बेनतीजा
UPT | सपा विधायक अतुल प्रधान

Oct 10, 2024 07:35

सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि धरना विक्टोरिया पार्क में होगा। बता दें सपा विधायक को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। सपा विधायक धरना के लिए पिछले काफी समय से तैयारी कर रहे हैं।

Oct 10, 2024 07:35

Short Highlights
  • पुलिस प्रशासन सपा विधायक अतुल प्रधान को मनाने पहुंचा था घर 
  • अतुल बोले विक्टोरिया पार्क में आज से धरना बेमियादी 
  • जिलाधिकारी ने कहा सपा विधायक को धरने के लिए एक दिन की छूट
Meerut News : सपा विधायक अतुल प्रधान आज मेरठ के विक्टोरिया पार्क में महंगी शिक्षा, निजी अस्पतालों की लूट के विरोध में विक्टोरिया पार्क में धरना प्रदर्शन करेंगे। सरधना विधायक अतुल प्रधान के धरना को स्थगित कराने के लिए देर रात के पुलिस प्रशासन के अधिकारी उनके घर पर डटे रहे। लेकिन विधायक और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा निकली।

धरना विक्टोरिया पार्क में होगा
सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि धरना विक्टोरिया पार्क में होगा। बता दें सपा विधायक को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। सपा विधायक धरना के लिए पिछले काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सपा विधायक अतुल प्रधान ने गांवों में जाकर लोगों से समर्थन मांगा है। सपा विधायक के धरने में आज भारी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है। 

धरना की भीड़ से निपटना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती
सपा विधायक अतुल प्रधान के धरने में भारी भीड़ जुटने की आशंका है। माना जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में टैक्टर से किसान और सरधना से लोग धरना स्थल पर पहुंचेंगे। वहीं इस समय दशहरा और रामलीला के आयोजन हो रहे हैं। इस समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारी पूरी तरह से सजग हैं। ऐसे में सपा विधायक अतुल प्रधान का धरना प्रदर्शन प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। 

ये लड़ाई सरकारी व्यवस्था के खिलाफ
बुधवार को कलक्ट्रेट में अतुल प्रधान ने कहा था कि सरकारी अस्पतालों और सरकारी स्कूलों में बेहतर व्यवस्था नहीं हैं। लोग निजी अस्पताल और निजी स्कूल-कॉलेजों में जा रहे हैं। जहां पर काफी रुपया खर्चा करना पड़ रहा है। उनकी लड़ाई न चिकित्सकों और शिक्षकों से नहीं है। ये लड़ाई सरकारी व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आज से उनका घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन विक्टोरिया पार्क में होगा। जो अनिश्चितकालीन रहेगा। 

डीएम बोले एक दिन की अनुमति
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि सपा विधायक अतुल प्रधान को धरना के लिए विक्टोरिया पार्क में अनुमति दी गई है। इसके बाद अगर वह धरना देते हैं तो उसके जिम्मेदार सपा विधायक होंगे। 

Also Read