मेरठ में BKU का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च: ट्रैक्टर-ट्राली से बैरिकेटिंग तोड़ी, कमिश्नरी पार्क में किसान पंचायत

ट्रैक्टर-ट्राली से बैरिकेटिंग तोड़ी, कमिश्नरी पार्क में किसान पंचायत
UPT | मेरठ कमिश्नरी पार्क में महापंचायत करते भाकियू कार्यकर्ता और किसान।

Aug 09, 2024 13:18

मेरठ में भाकियू के टैक्टर तिरंगा मार्च को लेकर चारों तरफ जाम की स्थिति बन गई है। भाकियू के कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेटिंग को तोड़कर कमिश्नरी पार्क पहुंच गए हैं जहां पर भाकियू की महापंचायत चल रही है। 

Aug 09, 2024 13:18

Meerut News : आज मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी में भारतीय किसान यूनियन का तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है। मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्राली से कमिश्नरी पहुंच रहे हैं। मेरठ सहित पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में तिरंगा मार्च निकल रहा है। मेरठ कमिश्नरी का घेराव कर भाकियू कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को हल करने की मांग कर रहे हैं। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ट्रैक्टर तिरंगा मार्च
भारतीय किसान यूनियन की आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है। मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं की ओर से कमिश्नरी का घेराव कर किसानों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया जाएगा। भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर मेरठ के कंकरखेड़ा, गंगानगर, हापुड रोड, गढ़ रोड की तरफ से कमिश्नरी पार्क पहुंच रहे हैं। इसी तरह गाजियाबाद, सहारनपुर,  मुजफ्फरनगर और शामली में भाकियू कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन साैंपेंगे।

अधिकारियों के सामने रखी जाएगी समस्याएं 
ट्रैक्टर मार्च के दौरान अधिकारियों के सामने किसानों की समस्याओं को रक्षा जाएगा। इससे पहले गुरुवार को भाकियू के ट्रैक्टर तिरंगा मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कमिश्नरी पहुंचने का आह्वान किया था।

मुजफ्फरनगर में भी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
भाकियू टिकैत के आहवान पर मुजफ्फरनगर में भी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मुजफ्फरनगर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा प्रकाश चौक पर पहुंचेगी।  भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि किसान सुबह नौ बजे से राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर एकत्र होने लगे थे। सुबह 10 बजे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शुरू हो गई। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत यात्रा में शामिल हो गए हैं।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने तोड़ी पुलिस की बैरिकेंटिंग
सहारनपुर में आज सुबह से ही भाकियू कार्यकर्ता सुबह से ही मार्च की तैयारियों में जुट गए। वहीं ट्रैक्टरों का काफिला शहर की सड़कों से निकला तो कई जगह जाम की स्थति बन गई।
मेरठ में भाकियू के टैक्टर तिरंगा मार्च को लेकर चारों तरफ जाम की स्थिति बन गई है। भाकियू के कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेटिंग को तोड़कर कमिश्नरी पार्क पहुंच गए हैं जहां पर भाकियू की महापंचायत चल रही है। 

Also Read

बूढ़ी गंगा के किनारे भट्टी पर बनाई जा रही कच्ची शराब

21 Sep 2024 09:19 PM

मेरठ मेरठ के खादर में अवैध शराब का कारोबार : बूढ़ी गंगा के किनारे भट्टी पर बनाई जा रही कच्ची शराब

आबकारी टीम की संयुक्त छापेमारी में 135 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी और करीब 1500 लीटर लहन नष्ट किया गया। इसके अलावा खादर क्षेत्र के थानों में पकड़ी गई कच्ची शराब को गडढा खोदकर दबवाया गया।  और पढ़ें