Bulandshahr News : बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह की कार हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बच गई जान

बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह की कार हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बच गई जान
UPT | डीएम चंद्र प्रकाश सिंह की कार हुई हादसे का शिकार

Jul 16, 2024 12:39

बुलंदशहर के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र प्रकाश सिंह की सरकारी गाड़ी सोमवार देर रात एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। हापुड़ जिले के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में उनकी गाड़ी अचानक सड़क...

Jul 16, 2024 12:39

Bulandshahr News : बुलंदशहर के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र प्रकाश सिंह सरकारी गाड़ी इनोवा कार में सवार होकर बुलंदशहर से हापुड़ की तरफ़ जा रहे थे। तभी तेजी से दौड़ती आ रही नील गाय ने कार को सीधी टक्कर मार दी। यह हादसा इतना जबरदस्त हुआ है गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गयी। ड्राइवर और अर्दली को भी कुछ छोटे आई हैं। DM साहब को भी कुछ अंदरूनी चोटें लगी हैं, लेकिन वह सुरक्षित हैं।


कैसे हुआ हादसा
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह बुलंदशहर से हापुड़ की ओर जा रहे थे। रात के समय थाना हाफिजपुर क्षेत्र में उनकी गाड़ी को यह हादसा पेश आया। अचानक सड़क पर आई नीलगाय से गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
 
मौके पर पहुंचे कई अफसर
गनीमत रही कि हादसे के दौरान डीएम चंद्र प्रकाश सिंह पूरी तरह सुरक्षित रहे। गाड़ी में सवार अन्य लोग भी किसी तरह के नुकसान से बच गए। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त गाड़ी को नजदीकी थाने में खड़ा कर दिया गया। डीएम और उनके साथियों को तत्काल दूसरी गाड़ी की व्यवस्था करके रवाना किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Also Read

70  लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

7 Sep 2024 09:40 PM

मेरठ मेरठ आईआईए भवन में लोन मेला : 70 लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

एनआरएलएम योजना के अंतर्गत गठित 110 एस एच जी ग्रुपों को रूपये 1 करोड़ 65 लाख के सीसीएल स्वीकृत किये गये। जिसमें से 20 ग्रुप को ऋण मेले मे चेक वितरित किये गये।  और पढ़ें