District Exhibition : 20 को होगा जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ, नुमाइश मैदान में लगने लगी दुकानें

20 को होगा जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ, नुमाइश मैदान में लगने लगी दुकानें
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jun 17, 2024 20:43

जिला कृषि सांस्कृतिक एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का अब 20 जून को शुभारंभ होगा। जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है...

Jun 17, 2024 20:43

Bulandshahr News : जिला कृषि सांस्कृतिक एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का अब 20 जून को शुभारंभ होगा। जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। वहीं, प्रदर्शनी मैदान में खेल-खिलौने की दुकानें लगने से लोगों की चहल-पहल भी शुरु हो गई है।

जिला प्रदर्शनी के आयोजन की कई बार बदली गई तिथि
जिले में हर वर्ष फरवरी-मार्च माह में जिला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इस बार जिला प्रदर्शनी को लेकर चार माह पूर्व ठेका छोड़ा गया था। उसके बाद जिला प्रदर्शनी मैदान में तैयारियां शुरु हो गई। लेकिन मार्च माह में आचार संहिता लगने के चलते जिला प्रदर्शनी को स्थगित कर दिया गया। शुरुआत में पांच मार्च, चार मई, सात जून, 16 जून फिर 18 जून की तिथि प्रस्तावित की गई। अब जिला प्रशासन ने 20 जून से शुभारंभ की तिथि प्रस्तावित की है। 

सजने लगी दुकाने, बढ़ने लगी चहल-कदमी
शुभारंभ से पूर्व जिला प्रदर्शनी में लोगों की चहल-पहल शुरु हो गई है। नगर मजिस्ट्रेट एवं जिला प्रदर्शनी प्रमुख मंत्री चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी ने बताया कि 20 जून को जिले के प्रभारी मंत्री डॉ अरुण कुमार जिले में रहेंगे। 20 जून को प्रभारी मंत्री के हाथों जिला प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ होगा। जिसकी तैयारियां की जा रही है।

Also Read

बागपत में आइसक्रीम खाने से एक ही परिवार के चार लोग फ़ूड पॉइज़निंग के शिकार

1 Jul 2024 10:04 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में आइसक्रीम खाने से एक ही परिवार के चार लोग फ़ूड पॉइज़निंग के शिकार

तबीयत बिगड़ने पर चारों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार मिलने क बाद अब हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। और पढ़ें