Bulandshahr News : फेसबुक पर हुआ महिला सिपाही से प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद अब कर रहा मारपीट

फेसबुक पर हुआ महिला सिपाही से प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद अब कर रहा मारपीट
UPT | बुलंदशहर।

Jun 20, 2024 03:06

फेसबुक पर एक महिला सिपाही से युवक को प्यार हो गया। जिसके बाद उन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में महिला सिपाही के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। सिपाही ने चोला थाने में तहरीर दी…

Jun 20, 2024 03:06

Bulandshahr News : महिला  सिपाही से फेसबुक पर प्यार फिर कोर्ट मैरिज और अब मारपीट कर घर से भगाया महिला ने 112 पर दी पुलिस को सूचना और चोला थाने में  दी तहरीर। चोला थाने में आज 11:00 बजे जिला मुजफ्फरनगर की मूल निवासी रूपाली तोमर नाम की एक महिला सिपाही थाने में पहुंची और उसने बताया की मेरी चोला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया था और उसके बाद हम दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी।

उसके बाद मुझे पता लगा कि इसने पूर्व में भी अपनी शादी कर रखी है। फिर भी मैं इसके साथ पत्नी की तरह रहने लगी। महिला सिपाही का आरोप है कि इसने मुझसे तीन लाख रुपये भी हड़प लिए। महिला की इस समय सीतापुर में पोस्टिंग है। महिला सिपाही का आरोप है कि रात में चोला क्षेत्र के गांव नगला इलाहाबाद में अपने पति के पास आई थी। मेरे पति ने रात भी मुझे मारा पीटा और सुबह मारपीट कर घर से भगा दिया। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और फिर महिला सिपाही ने चोला थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी लोकेश प्रताप ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Also Read

बागपत में आइसक्रीम खाने से एक ही परिवार के चार लोग फ़ूड पॉइज़निंग के शिकार

1 Jul 2024 10:04 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में आइसक्रीम खाने से एक ही परिवार के चार लोग फ़ूड पॉइज़निंग के शिकार

तबीयत बिगड़ने पर चारों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार मिलने क बाद अब हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। और पढ़ें