बुलंदशहर से सनसनीखेज खबर : प्रधान डाकघर में सीबीआई छापे के बाद डाक अधीक्षक ने गोली मारकर जान दी

प्रधान डाकघर में सीबीआई छापे के बाद डाक अधीक्षक ने गोली मारकर जान दी
UPT | डाक अधीक्षक ने की खुदकुशी।

Aug 21, 2024 21:03

बुलंदशहर प्रधान डाकघर के अधीक्षक त्रिभुवन प्रताप सिंह (टीपी सिंह) ने सीबीआई के छापे के महज 15 घंटे बाद अपने घर में राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Aug 21, 2024 21:03

Short Highlights
  • बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में 10 घंटे तक चली छापेमारी
  • सुसाइड नोट में टीपी सिंह ने बताया था मौत का कारण
Bulandshahr News : बुलंदशहर प्रधान डाकघर के अधीक्षक त्रिभुवन प्रताप सिंह (टीपी सिंह) ने सीबीआई के छापे के महज 15 घंटे बाद अपने घर में राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी इलाके के सुरक्षा विहार में हुई।

10 घंटे तक चली छापेमारी
एक दिन पहले सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के सिलसिले में बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में 10 घंटे तक चली छापेमारी की थी। इस दौरान सीबीआई अधिकारियों ने डाकघर के अधिकारियों से पूछताछ की और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।

मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट
सुसाइड नोट में टीपी सिंह ने अपनी मौत का कारण बताते हुए लिखा कि कुछ कर्मचारी उन पर गलत कार्यों के लिए दबाव बना रहे थे। उन्होंने विभाग के कई कर्मचारियों को अपनी मृत्यु का जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस ने जांच शुरू की
स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीबीआई से भी इस संबंध में जानकारी मांगी जा रही है। इस त्रासद घटना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जांच और सरकारी कर्मचारियों पर पड़ने वाले दबाव के मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले की गहराई से जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें