Meerut News : तेंदुए की दहशत में बच्चों को नहीं भेजा स्कूल, हाथ में डंडा लेकर घर से निकल रहे लोग

तेंदुए की दहशत में बच्चों को नहीं भेजा स्कूल, हाथ में डंडा लेकर घर से निकल रहे लोग
UPT | मेरठ के कंकरखेड़ा में तेंदुआ।

Mar 02, 2024 14:09

वन विभाग की टीम तेंदुआ पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। देर रात तक पूरे कंकरखेड़ा क्षेत्र में तेंदुआ पकड़ने के लिए कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।

Mar 02, 2024 14:09

Short Highlights
  • मेरठ के कंकरखेड़ा में दिखाई दिया था तेंदुआ
  • 24 घंटे बाद भी वन विभाग की टीम नहीं तलाश पाई
  • देर रात तक चला क्षेत्र में टीम ने चलाया कॉम्बिंग अभियान
Meerut News : मेरठ के कंकरखेड़ा में तेंदुआ की दहशत आज शनिवार को भी बनी हुई है। तेंदुआ की दहशत में बच्चों को आज अभिभावकों ने स्कूल नहीं भेजा। शुक्रवार को जब से तेंदुआ इलाके में घुसा है उसके बाद लोग हाथ में डंडा लेकर घरों से निकल रहे हैं। आमतौर पर 24 घंटे गुलजार रहने वाला कंकरखेड़ा तेंदुआ की दहशत से खौफ में है। लोग अब जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकल रहे हैं। वहीं वन विभाग की टीम तेंदुआ पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। देर रात तक पूरे कंकरखेड़ा क्षेत्र में तेंदुआ पकड़ने के लिए कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। लेकिन तेंदुआ का कहीं पता नहीं चल सका। आज सुबह भी लोगों ने घर से बाहर निकलने में परहेज किया।  

कंकरखेड़ा के आर्य नगर में दिखाई दिया था तेंदुआ
शुक्रवार सुबह तेंदुआ शहर की घनी आबादी में घुस आया था। कंकरखेड़ा के आर्य नगर में सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए कैद हुआ था। सुबह तेंदुए की सूचना से क्षेत्र के लोग अपने घरों में कैद रहे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ की तलाश शुरू की। टीम को तेंदुआ के पंजों के निशान तो मिले, लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं मिला। देर रात तक वन विभाग क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान में जुटा रहा। 

वन विभाग की टीम को मौके से तेंदुए के पैरों के निशान मिले
क्षेत्र में तेंदुआ मिलने की सूचना पर कॉलोनी में हड़कंप मच गया है। दूसरी फुटेज में तेंदुआ एक घर में बैठा दिखाई दे रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम को मौके से तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। टीम तेंदुआ पकड़ने के लिए जाल बिछाने की तैयारी कर रही है। इस दौरान थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि लोगों को सतर्कता बरतने के साथ ही घरों के खिड़की दरवाजे बंद करने की सलाह दी है। 

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें