बच्चों को बचाने पहुंचे दंपती भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घर में आग लगने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग...
Meerut News : मेरठ में चार्जिंग पर लगा मोबाइल तेज धमाके के साथ फटने से चार बच्चों की मौत, दंपती गंभीर
![मेरठ में चार्जिंग पर लगा मोबाइल तेज धमाके के साथ फटने से चार बच्चों की मौत, दंपती गंभीर](https://image.uttarpradeshtimes.com/m2401-72305.jpg)
Mar 24, 2024 14:25
Mar 24, 2024 14:25
- होली से पहले मेरठ में हुआ दर्दनाक हादसा
- घर में फैल गया मातम, दंपती की हालत गंभीर
- मेरठ के मोदीपुरम में मजदूर के घर हुई घटना
मेरठ के मोदीपुरम में जनता कालोनी का मामला
घटना मेरठ में मोदीपुरम की जनता कॉलोनी का मामला है। जहां पर एक मजदूर किराए के मकान में रहता है। मजदूर के घर में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल में धमाका होने से कमरे में आग लग गई। आग लगने से कमरे में मौजूद चार बच्चे झुलस गए। बच्चों को बचाने पहुंचे दंपती भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घर में आग लगने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी को निजी अस्पताल और बाद मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चारों बच्चों की मौत हो गई। दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है।
बच्चों की मां एम्स रेफर
24 घंटे में चारों बच्चे दुनिया को छोड़कर चले गए। बच्चों की मां को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। जबकि पिता की हालत भी गंभीर है वह मेडिकल में भर्ती है। मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा निवासी जॉनी मजदूरी करता है। वह अपनी पत्नी बबीता व चार बच्चों सारिका, निहारिका, गोलू और कल्लू के साथ मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में किराए पर रहता है।
बताया जाता है कि शनिवार रात बच्चे कमरे में खेल रहे थे। कमरे में बेड पर तार बिखरे थे और बच्चे मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड में लगा रहे थे। चार्जर लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से तारों में आग लगने से मोबाइल में धमाका हुआ और घर में आग लग गई।
आग से घिरे बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया
आग से घिरे बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया। धमाके व बच्चों का शोर सुनकर जॉनी व बबीता कमरे की ओर दौड़े। दोनों ने बच्चों को आग से झुलसी हालत में बाहर निकाला। बच्चों को बचाने के दौरान बबीता व जॉनी बुरी तरह झुलस गए। घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी मन्नेश कुमार ने बताया कि उपचार के दौरान सारिका और कल्लू ने दम तोड़ दिया। परिजन पहले पोस्टमार्टम के लिए मना कर रहे थे। पिता जॉनी का मेडिकल में उपचार चल रहा है, जबकि मां बबीता को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।
एसपी सिटी आयुष विकरम सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। बच्चे और दंपती बुरी तरह से झुलस गए थे। इनमें चारों बच्चों की मौत हो गई है।
Also Read
![बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं](https://image.uttarpradeshtimes.com/add-a-heading-2024-07-07t231409104-36528.jpg)
7 Jul 2024 11:19 PM
अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें