लोकसभा चुनाव 2024 : सात मकान और तीन गाड़ियों के मालिक हैं भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा, जानिए कुल कितनी चल-अचल संपत्ति...

सात मकान और तीन गाड़ियों के मालिक हैं भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा, जानिए कुल कितनी चल-अचल संपत्ति...
UPT | डॉ. महेश शर्मा

Apr 04, 2024 16:45

डॉ. महेश शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. उमा शर्मा के पास 2024 तक करीब 83.82 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति हैं। इसमें से डॉ. महेश शर्मा के पास चल-अचल संपत्ति करीब 58.68 करोड़ रुपये है...

Apr 04, 2024 16:45

Short Highlights
  • सांसद के पास करीब 70.77 लाख की कार
  • महेश शर्मा के नाम 4.64 लाख रुपये के जेवरात
Noida News : भाजपा से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा बुधवार को अपना नामांकन भरा है। जिसमें उन्होंने निर्वाचन आयोग को अपना हलफनामा दिया है। जिसके अनुसार डॉ. महेश शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. उमा शर्मा के पास 2024 तक करीब 83.82 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति हैं। इसमें से डॉ. महेश शर्मा के पास चल-अचल संपत्ति करीब 58.68 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के नाम 25.14 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 2019 में दंपती के पास 47.87 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। 

एक मकान का हुआ इजाफा
निर्वाचन आयोग को दिए अपना हलफनामें में में भाजपा प्रत्याशी ने अपने घर मकान का भी ब्यौरा दिया है। डॉ. महेश के पास 7 मकान नोएडा के सेक्टर-15ए में एक, सेक्टर-19 में चार, नोएडा सेक्टर-27 में एक व दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक मकान है। 2019 में इसकी संख्या 6 थी, लेकिन 2024 में इसमें एक मकान का इजाफा हुआ है। महेश शर्मा ने एक नया मकान सी 481 सेक्टर 19 में खरीदा है। 

सांसद के पास एक तो पत्नी के पास दो कार
निर्वाचन आयोग को दिए अपना हलफनामें में में भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि उनके और उनकी पत्नी के पास तीन वाहन है। डॉ. महेश शर्मा के नाम टोयोटा फारचूनर कार है। जिसकी कीमत 40 लाख रुपये है। पत्नी के नाम टोयोटा इनोवा और मारुति जिप्सी आदि हैं। इनकी कीमत 30.77 लाख रुपये है। कुल कीमत करीब 70.77 लाख रुपये हैं। 

महेश शर्मा के नाम 4.64 लाख रुपये के जेवरात
बता दें कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के नाम 4.64 लाख रुपये के जेवरात हैं। इनमें पांच तोला सोना और 25 तोला चांदी व अन्य शामिल हैं। पत्नी के पास 37.07 लाख रुपये के जेवरात हैं, जिसमें 44 तोला सोना, 100 तोला चांदी व अन्य शामिल हैं। गौरतलब है कि 2019 में भी भाजपा प्रत्याशी रहे महेश शर्मा और उनकी पत्नी ने जेवरात का यही ब्यौरा नामाकंन में लिखा था।  

अपराधिक मामला शून्य 
भाजपा प्रत्याशी पर अपराध का कोई भी मामला दर्ज नहीं है। जिससे पता चलता है कि महेश शर्मा साफ छवि के भाजपा उम्मीदवार हैं। महेश शर्मा ने दिल्ली यूनवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। इससे पूर्व की पढ़ाई भी दिल्ली में ही पूरी की है।

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें