गौतमबुद्ध नगर पहुंचे सीएम : महेश शर्मा के समर्थन में जनता को किया संबोधित, कहा- 'इंफ्रास्ट्रक्चर का उदाहरण जेवर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट'

महेश शर्मा के समर्थन में जनता को किया संबोधित, कहा- 'इंफ्रास्ट्रक्चर का उदाहरण जेवर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट'
UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Apr 18, 2024 15:10

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मतदाताओं को साधने के लिए गौतमबुद्ध नगर पहुंचे हैं। गौतमबुद्ध नगर सीट से बीजेपी सांसद महेश शर्मा के समर्थन में जनता को संबोधित करने पहुंचे हैं...

Apr 18, 2024 15:10

Gautam Buddha Nagar : भाजपा दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मतदाताओं को साधने के लिए गौतमबुद्ध नगर के सिकंदराबाद पहुंचे हैं। गौतमबुद्ध नगर सीट से बीजेपी सांसद महेश शर्मा के समर्थन में जनता को संबोधित करने पहुंचे हैं। उन्होंने महेश शर्मा को जिताने पर जोर दिया। इस दौरान मंच पर प्रत्याशी महेश शर्मा,  जिलाध्यक्ष बुलंदशहर विकास चौहान, जिलाध्यक्ष गौतमबुध नगर गजेंद्र महावीर, मनोज गुप्ता, धीरेंद्र सिंह और नरेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।

'पिछले 10 साल में बदला भारत'
सीएम योगी ने कहा कि जो लोग 2014 के चुनाव के साक्षी हैं वह जानते हैं कि 2014 में कैसा भारत था। उनका दायित्व बनता है कि वर्तमान पीढ़ी को बताएं 2014 में ऐसा भारत था, जिसमें लोगों के मन में आक्रोश था। लोग भारत को लेकर निराश थे। दुनिया में भारत का सम्मान घट चुका था। सीमाएं असुरक्षित थी। देश के अंदर कहीं आतंकवाद, कहीं नक्सलवाद तो कहीं अलगाववाद था। विकास के काम घट चुके थे। देश की सभी संस्थाओं में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका था। युवा निराश था, किसान आत्महत्या कर रहे थे, महिलाएं सुरक्षित नहीं थी और गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर डकैती पड़ रही थी। हमने 10 वर्ष में बदलते भारत को देखा है। भारत का दुनिया में खूब सम्मान बढ़ा है।

गौतबुद्ध नगर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के साथ पूरे देश को आतंकवाद की चपेट में लाया था। परिवार तबाह हो जाते थे लेकिन कांग्रेस के लोग तमाशबिन बने रहते थे, एक बार भी आतंकवाद के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं थे। कश्मीर में धारा 370 समाप्त हो गई। तीन तलाक की प्रथा समाप्त हो गई। इंफ्रास्ट्रक्चर कैसे होना चाहिए इसका उदाहरण जेवर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आपके सामने है। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है, जिसका सबसे बड़ा लाभ सिकंदराबाद और जेवर के लोगों को होगा। अबकी बार चुनाव 'नेशन फर्स्ट बनाम फैमिली फर्स्ट' के बीच में होने जा रहा है। मोदी का परिवार 140 करोड़ का भारत है इसलिए उनके लिए राष्ट्र पहले है। कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए अपना परिवार महत्वपूर्ण है, इसीलिए स्वार्थ के परिवार के बाहर यह सोच भी नहीं सकते हैं।

योगी ने की सांसद महेश शर्मा को वोट देने की अपील
सीएम योगी ने कहा कि गौतमबुध नगर पर तीसरी बार डॉक्टर महेश शर्मा सांसद आने चाहिए। इसी की अपील करने के लिए गौतम बुद्ध नगर आया हूं। चुनाव में तमाम प्रकार के लोग आएंगे कोई जाति का सहारा लेगा, कोई क्षेत्र का सहारा लेगा लेकिन उस समय बोलने है कि चुनाव के बाद आना। केवल कमल के फूल से ही राष्ट्रवादी और विकास के सोच वाली सरकार संभव हो सकती है। जनता को कमल के फूल के बारे में सोचना है।

Also Read

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार

19 Sep 2024 10:00 AM

मेरठ Meerut Police Encounter : मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गोकश मेहराजुद्दीन उर्फ मेहराज पुत्र मौ. रफीक निवासी चमड़ा पैठ गली न0 31 थाना लोहियानगर मेरठ के दायें पैर में गोली लगी और पढ़ें