ग्रेटर नोएडा न्यूज : सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन
UPT | प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

Jul 31, 2024 18:55

गौतम बुध नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में बुधवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर...

Jul 31, 2024 18:55

Greater Noida News : गौतम बुध नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में बुधवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर संसद में राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा और नारेबाजी करते हुए  पुतला फूंकने का भी प्रयास किया।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को कतई बर्दाश्त नहीं
जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि मंगलवार को जिस प्रकार से संसद में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने इस देश के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानी देने वाले गांधी परिवार के सदस्य, कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े व सांसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ बेहद अपमानजनक तरीके से जो कटाक्ष संसद में किया गया है। वह हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को कतई बर्दाश्त नहीं है। 

पूरे देश से मांगनी चाहिए माफी
ऐसी मानसिकता रखने वाले नेताओं को हम सड़क से लेकर संसद तक घेरने का काम करेंगे। सांसद अनुराग ठाकुर को अपने इस वक्तव्य के लिए जो उन्होंने संसद में दिया है, देश से और देश के ओबीसी समाज, दलित वर्ग और उन सभी लोगों से जो इस देश को एक सूत्र में बांधे रखने के लिए अथक प्रयास करते आए हैं। सबसे माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री को भी अपने सांसद के इस वक्तव्य पर माफी मांगनी चाहिए, खेद प्रकट करना चाहिए।

यह लोग रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में गौतम अवाना, दुष्यंत नागर, धर्म सिंह वाल्मीकि, नीरज लोहिया एडवोकेट, कपिल भाटी एडवोकेट, अरुण भाटी, सतीश शर्मा, महाराज सिंह नागर, निशा शर्मा, श्रुति गुप्ता, वसील अहमद, अशोक पंडित, कैलाश बंसल, अरविन्द रेक्सवाल, संदीप नागर, बिन्नू नेता, मोहित भाटी एडवोकेट, सचिन शर्मा, सचिन भाटी, रूपेश भाटी, करतार धीमान, लोकेश, राजू आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।

Also Read

जल्द बदलेगी बागपत की तस्वीर, स्वच्छता ही सेवा अभियान में नागरिक देंगे सहयोग

16 Sep 2024 09:42 PM

बागपत स्वच्छ बागपत,स्वस्थ बागपत : जल्द बदलेगी बागपत की तस्वीर, स्वच्छता ही सेवा अभियान में नागरिक देंगे सहयोग

पखवाड़ा में मुख्यतः तीन गतिविधियां रखी गई हैं। स्वच्छता की भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में सफाई मित्रों के सम्मान में... और पढ़ें