ग्रेटर नोएडा शहर में प्राधिकरण ने 8 फुटओवर ब्रिज बनाने की बात कही है। इसमें सभी वह स्थान हैं, जहां पर सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं और लोगों का अधिक आगमन होता है...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों के लिए खुशखबरी : शहर में फुटओवर ब्रिज होगा लोगों को समर्पित, डॉ.महेश शर्मा और तेजपाल नागर करेंगे उद्घाटन
Mar 10, 2024 14:47
Mar 10, 2024 14:47
- शहर में बनेंगे आठ फुटओवर ब्रीज
- रविवार को होगा फुटओवर का उद्घाटन
- प्राधिकरण को होगा करीब 9 लाख रुपये का फायदा
सड़क हादसों के कारण बनेगा ब्रिज
ग्रेटर नोएडा शहर में प्राधिकरण ने 8 फुटओवर ब्रिज बनाने की बात कही है। इसमें सभी वह स्थान हैं, जहां पर सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं और लोगों का अधिक आगमन होता है। एक एफओबी ब्रिज ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति के पास बनाया गया है। यह शहर का पहला एफओबी है। बताया जाता है कि यहां पर काफी सड़क हादसे हो चुके हैं और इनमें कुछ लोगों की मौत भी हुई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता काफी समय से गोल चक्कर के पास फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे।
काफी समय से लोग कर रहे थे मांग
आपको बता दें कि एक मूर्ति गोलचक्कर के पास फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए काफी समय से मांग कर रहे थे। फुटओवर ब्रिज बनने से पहले कई लोगों की इस स्थान पर काफी सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके बाद फैसला लिया गया कि बहुत जल्द फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा और डेढ़ महीने तक लगातार काम चलने के बाद शहर का पहला एफओबी बनकर तैयार हो गया है।
नोएडा प्राधिकरण को होगा फायदा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अलावा कैलाश अस्पताल के सामने, जगत फार्म के सामने, निराला स्टेट के सामने और सुपरटेक इकोविलेज के सामने भी फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि सभी फुटओवर ब्रिज बनने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को करीब 9 लाख रुपये का फायदा हर महीने होगा।
Also Read
7 Jul 2024 11:19 PM
अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें