गौतमबुद्ध नगर कोर्ट से बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को अदालत ने दी जमानत

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को अदालत ने दी जमानत
Uttar Pradesh Times | छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल

Jan 22, 2024 15:31

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोएडा में कोरोना काल में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के साथ चुनाव प्रचार किया था। उस समय गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ आचार संहिता और महामारी में कानून उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था।

Jan 22, 2024 15:31

Short Highlights
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली जमानत।
  • कोरोना की गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप लगा था।
  • कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के साथ किया था चुनाव प्रचार।
Noida News : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अदालत ने बड़ी राहत दी है। गौतमबुद्ध नगर जिले की अदालत में भूपेश बघेल को जमानत मिल गई है। कोरोना काल में भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उन पर कोरोना काल में कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के कार्यक्रम में शामिल होने का आरोप लगा था।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोएडा में कोरोना काल में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के साथ चुनाव प्रचार किया था। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने गौतमबुद्ध नगर के बरौला, सलारपुर, सोरखा, बहलोलपुर और जलपुरा में घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे थे। उस समय गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ आचार संहिता और महामारी में कानून उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। यह मामला नोएडा के सेक्टर-113 थाने में दर्ज किया गया था। यह मुकदमा नोएडा विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन अधिकारी एवं दादरी के उप जिलाधिकारी ने दर्ज कराया था।

गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रैली, जुलूस और जनसभा आदि को प्रतिबंधित किया था। कोरोना काल में गाइडलाइन के मुताबिक, एक ग्रुप में केवल पांच लोगों की टोली ही घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकती थी। लेकिन, इसके बावजूद कांग्रेस के प्रत्याशी घर-घर जाकर कोविड की गाइड लाइन का उल्लंघन करते दिखे थे।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें