गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को एक महत्वपूर्ण संसदीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें 'हाउसिंग कमेटी' का अध्यक्ष नियुक्त किया ...
लोकसभा की 'हाउसिंग कमेटी' के अध्यक्ष बने डॉ. महेश शर्मा : ओम बिरला ने सौंपी जिम्मेदारी, समिति में कुल 12 सदस्य शामिल
Jul 05, 2024 00:34
Jul 05, 2024 00:34
इन मुद्दों पर काम करेगी कमेटी
इस समिति में कुल 12 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें से सभी लोकसभा के वर्तमान सांसद हैं। यह समिति लोकसभा सदस्यों के लिए आवासीय सुविधाओं और उनसे संबंधित मुद्दों पर काम करती है। इसका मुख्य उद्देश्य सांसदों को उचित और सुविधाजनक आवास प्रदान करना है, जिससे वे अपने संसदीय कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें।
लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार जीत
लोकसभा चुनाव 2024 में डॉ.महेश शर्मा को कुल 8,57,829 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी महेंद्र नागर को 2,98,357 वोट मिले । तीसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सोलंकी को 2,51,615 वोट हासिल किए। कुल मिलाकर डॉ.महेश शर्मा ने 5,59,472 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से डॉक्टर महेश शर्मा तीसरी बार सांसद बने हैं। यह डॉ डॉ.महेश शर्मा की सबसे बड़ी जीत रही। विपक्ष उनके सामने आधे में भी नहीं टिक पाया। जिले में कुल 14,35,720 वोट पड़े थे। जिसमें से आधे से ज्यादा वोट डॉ.महेश शर्मा को मिले।
2014 में पहली बार बने थे सांसद
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा एमएलसी हैं।
Also Read
8 Jul 2024 09:14 AM
गाजियाबाद पुलिस इन दिनों एक ऐसी महिला के चक्कर में उलझी हुई है, जिसने पिछले महीने पुलिस को लगातार परेशान किया और बार-बार व्यर्थ दौड़ाया। यह महिला खुद को 'जूही शर्मा'... और पढ़ें