पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ : लूटी हुई कैब बरामद, एक घायल, एक फरार

लूटी हुई कैब बरामद, एक घायल, एक फरार
UPT | घटनास्थल की तस्वीर

Sep 21, 2024 13:30

यह घटना उस समय हुई जब सूरजपुर पुलिस जुनपत गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक सफेद रंग की वैगनार कार बिना नंबर प्लेट के तेज गति से सामने आई, जिसे संदिग्ध मानकर रोका गया...

Sep 21, 2024 13:30

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया है और उसके पास से एक लूटी हुई कैब भी बरामद की है।

पुलिस को जान से मारने की मंशा 
यह घटना उस समय हुई जब सूरजपुर पुलिस जुनपत गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक सफेद रंग की वैगनार कार बिना नंबर प्लेट के तेज गति से सामने आई, जिसे संदिग्ध मानकर रोका गया। कार सवारों ने पुलिस को जान से मारने की मंशा से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश, जिसकी पहचान गौतम चौहान के रूप में हुई, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी भागने में सफल रहा।



कैब चालक को घायल कर, ऊबर टैक्सी लूट ली 
इन बदमाशों पर आरोप है कि इन्होंने 16 सितंबर को एक कैब चालक को घायल कर उसकी ऊबर टैक्सी लूट ली थी, जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस की ओर से बताया गया कि घायल बदमाश का इलाज चल रहा है, जबकि फरार बदमाश की खोज जारी है। सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी ह्रदयेश कठेरिया ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हुआ है और उसकी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

Also Read

बिजनेसमैन हैं राम, रावण करते हैं जॉब, जानिए क्या करती हैं सीता...

21 Sep 2024 04:49 PM

गौतमबुद्ध नगर Noida News : बिजनेसमैन हैं राम, रावण करते हैं जॉब, जानिए क्या करती हैं सीता...

देश में नवरात्रि से रामलीलाओं का दौर शुरू हो जाएगा। इसको लेकर नोएडा में भी तैयारियां जोरों पर हैं। रामलीला कमेटी जहां व्यवस्थाओं में जुटी हैं, वहीं कलाकार रिहर्सल कर रहे हैं। रामलीलाओं में किरदार निभाने वाले... और पढ़ें