एचसीएल टेक दुनिया की बेस्ट कंपनियों में शामिल : टाइम मैगजीन ने दिया भारत की टॉप कंपनी का दर्जा

टाइम मैगजीन ने दिया भारत की टॉप कंपनी का दर्जा
UPT | HCL Tech

Sep 16, 2024 19:46

नोएडा स्थित आईटी कंपनी एचसीएल टेक को टाइम मैगजीन ने 2024 में दुनिया की बेस्ट कंपनियों की लिस्ट में भारत की टॉप कंपनी का दर्जा दिया है। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की 2024 की सूची में शामिल किए जाने के लिए कर्मचारी संतुष्टि, राजस्व वृद्धि और स्थिरता के मापदंडों को आधार बनाया गया है।

Sep 16, 2024 19:46

Short Highlights
  • दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की 2024 की सूची में शामिल
  • एचसीएल टेक की स्थिति हुई मजबूत
Noida News : नोएडा स्थित आईटी कंपनी एचसीएल टेक को टाइम मैगजीन ने 2024 में दुनिया की बेस्ट कंपनियों की लिस्ट में भारत की टॉप कंपनी का दर्जा दिया है। पेशेवर सर्विस कैटेगरी में, इस कंपनी ने ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में भी स्थान प्राप्त किया है। जून 2024 तक, HCLTech के पास 60 देशों में 2 लाख 19 हजार कर्मचारियों की संख्या है।

एचसीएल टेक की स्थिति हुई मजबूत
एचसीएल टेक के कॉरपोरेट वर्क के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर राहुल सिंह ने कहा कि यह सम्मान एचसीएल टेक की उत्कृष्टता और इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह इंडस्ट्री में एचसीएल की लीडरशिप और एक टॉप एम्प्लॉयर के रूप में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करता है। कंपनी कर्मचारी क्षमता को अधिकतम करने, कम्यूनिटी और सोशल रेस्पांसिबिल्टी की पहल को आगे बढ़ाने, और स्थिरता के साथ लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समर्पित है।

कई मानदंडों पर खरी उतरी कंपनी 
दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की 2024 की सूची में शामिल किए जाने के लिए कर्मचारी संतुष्टि, राजस्व वृद्धि और स्थिरता के मापदंडों को आधार बनाया गया है। कंपनी ने वितीय वर्ष 24 की जून तिमाही में 4,257 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ कमाया। यह एक साल पहले की अवधि से 20.45 प्रतिशत अधिक है। जून में समाप्त तिमाही में राजस्व 28,057 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल 6.6 प्रतिशत अधिक है।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें