Periods : उन पांच दिनों में खुद को कैसे संभालें, विशेषज्ञ डॉक्टर ने बताए कई अच्छे टिप्स

उन पांच दिनों में खुद को कैसे संभालें, विशेषज्ञ डॉक्टर ने बताए कई अच्छे टिप्स
Uttar Pradesh Times | पीरियड्स का दर्द एक चुनौती

Dec 30, 2023 17:21

महिलाओं में शारीरिक तौर पर पीरियड्स का दर्द भी उनके लिए एक चुनौती बना है। 10 से 15 वर्ष की आयु से ही लड़कियां इस दर्द से होकर गुजरती है। इसी को देखते हुए अब महिलाओं में...

Dec 30, 2023 17:21

Short Highlights
  • महिलाओं में शारीरिक तौर पर पीरियड्स का दर्द भी उनके लिए एक चुनौती बना है।
  • 10 से 15 वर्ष की आयु से ही लड़कियां इस दर्द से होकर गुजरती है।
  • अब महिलाओं में पीरियड (Periods) के दौरान पैड लीव की मांग उठी है।
Noida News : महिलाओं के जीवन में कई कठिनाइयां आती हैं। मानसिक सामाजिक और शारीरिक तौर पर उन्हें कई परेशानियों का सामना करके आगे बढ़ना आता है। ऐसे में शारीरिक तौर पर पीरियड्स का दर्द भी उनके लिए एक चुनौती बना है। 10 से 15 वर्ष की आयु से ही लड़कियां इस दर्द से होकर गुजरती है। इसी को देखते हुए अब महिलाओं में पीरियड (Periods) के दौरान पैड लीव की मांग उठी है। उत्तर प्रदेश टाइम्स ने गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मीरा पाठक (Dr Meera Pathak) से बातचीत की और जाना कि आखिर यह दर्द इतना क्यों होता है और कितनी महिलाओं को सबसे ज्यादा दर्द होता है और इस दर्द का कारण क्या होता है। छुट्टी की मांग क्यों पड़ी ?

क्या कहती हैं एक्सपर्ट
गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ मीरा पाठक ने उत्तर प्रदेश टाइम्स से खास बातचीत में बताया कि रिप्रोडक्टिव एज ग्रुप होता है जब लड़की 11 से 12 साल की होती है तो उसके ऑर्गन्स में मैच्योरिटी आती है। बच्चेदानी की जो लाइनिंग होती है वह शैडो होती है, उस दौरान लड़कियों को ब्लीडिंग होती है, जिसे पीरियड्स कहते है। यह एक लेंथ ऑफ साइकिल के लिए हर महीने होती है। उसे समय जो दर्द होता है उसे पीरियड पेन कहते हैं। पीरियड पैन होना एक नेचुरल चीज है। करीब 80% महिलाओं को यह पैन होता है। 5 से 10 परसेंट महिलाएं हैं जिन्हें यह पैन इतना होता है की उनकी पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब होती है। यह पेन इतना ज्यादा होने कि कुछ कंडीशन हो सकती है एक तो उसके लिए हो सकता है जैसे की जेनेटिक कंडीशन है। जैसे जिनकी माता को ज्यादा पैन होता है बच्चियों को भी उतना ही पेन होता है। दूसरा कुछ कनेक्टेड डिसऑर्डर्स है जिनकी वजह से भी होता है।

पैन किल्लर लेना चाहिए ?
डॉक्टर ने बताया पीरियड्स पेन से डील करने के लिए कई तरीके होते हैं। जैसे गर्म पानी से सिकाई, योगा करने। जिन लोगों को बहुत अधिक पैन होता है तो उन्हें पैन किलर बिल्कुल लेना चाहिए और डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए।

क्या है हेल्थी पीरियड्स
पीरियड्स का होना यह दर्शाता है कि एक लेडी का रिप्रोडक्टिव हेल्थ बिल्कुल नॉर्मल है। वह स्वस्थ है और मां बन सकती है। लेंथ ऑफ़ साइकिल 20 तो 25 दिन और ड्यूरेशन 5 से 7 दिन हो इसे हेल्थी पीरियड कहा जाता है। डॉक्टर मीरा पाठक ने बताया कि छुट्टी की बात की जाए तो पीरियड्स लीव के कई फायदे और लाभ होंगे महिलाएं परेशान होती है। जिनको दिक्कत होती है उनको फायदा होगा। लेकिन दूसरी तरफ कंपनी अपनी प्रोडक्टिविटी की चिंता में महिलाओं को शायद एंप्लॉयमेंट ऑपच्यरुनिटी ना दे पाए। उनका कहना है कि महिला को वर्क फ्रॉम होम देने का ऑप्शन सही हो सकता है।

सामान्य पीरियड न होने पर कोई बीमारी
डॉक्टर कहती है कि समय से और सही पीरियड्स ना होना यह दर्शाता है कि आप पहले ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और जल्द से जल्द इलाज करना चाहिए। महावारी के दौरान महिलाओं को हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए। जिससे कि आने वाले समय में वह बीमारी से बचें खुद और अपने परिवार को स्वस्थ रख सके।

ऐसी स्थिति में तुरंत ही को डॉक्टर दिखवाएं
1. यदि अचानक से अनियमित पीरियड होना शुरू हो जाए। 
2. यदि आपकी उम्र 16 वर्ष से ऊपर हो चुकी हो और पीरियड शुरू नहीं हुई है। 
3. यौन सम्भोग के बार योनि से खून निकलना। 
4. 40 वर्ष के ऊपर की महिलयों को माहवारी के दौरान दर्द। 
5. यदि मासिक धर्म 21 दिन से कम की अविधि होती है। 
6. अनियमित माहवारी आना। 
7. पीरियड के दौरान तेज पेट दर्द।

अधिक दर्द में इन चीजों को खाना फायदेमंद
1. कैल्शियम युक्त आहार लें
पीरियड्स दर्द को कम करने के लिए कैल्शियम से भरपूर आहार लें। इससे ऐंठन को कम करने में मदद मिल सकती है। डाइट में आप दूध, पनीर, दही आदि ले सकती हैं।

2. हरी सब्जियां खाएं
पीरियड्स के दौरान खून की कमी की वजह से शरीर में आयरन की मात्रा कम हो सकती है। जिससे सुस्ती महसूस होती है। आप इस समस्या से राहत पाने के लिए हरी सब्जियां खा सकती हैं। हरी पत्तेदार साग, पालक आदि का सेवन कर सकती हैं।

3. अजवाइन है फायदेमंद
पीरियड्स के दौरान गैस की समस्या बढ़ जाती है, जिससे पेट में दर्द होता है। ऐसे में अजवाइन का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए अजवाइन में नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। आप पीरियड्स दर्द से राहत पा सकती हैं।

4. अदरक का सेवन करें
पीरियड्स दर्द को कम करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं।

5. पपीता खाएं
पीरियड्स के दौरान पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए डाइट में पपीता शामिल कर सकती हैं। इसे खाने से दर्द में भी आराम मिलता है और ब्लड का फ्लो भी सही हो सकता है।

6. डार्क चाॉकलेट खाएं
डार्क चॉकलेट फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। ये दर्द से राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

Also Read

कृषि भूमि अधिग्रहण की सीमा बढ़ाने की तैयारी, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

7 Jul 2024 07:16 PM

गौतमबुद्ध नगर गौतम बुद्ध नगर के लिए बड़ी खबर : कृषि भूमि अधिग्रहण की सीमा बढ़ाने की तैयारी, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

राज्य मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगी आदित्यनाथ सरकार इस जिले में औद्योगीकरण के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण की वर्तमान अधिकतम सीमा को बढ़ाने पर विचार कर रही है। और पढ़ें